
Lucknow, 25 मई . उत्तर प्रदेश की राजधानी में देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. Police ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.
Lucknow Police कमिश्नर मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा Sunday रात करीब 10 बजे बंथरा थाना क्षेत्र के बंथरा बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास हुआ. लाला खेड़ा रामचौरा निवासी दीपांशु (19 वर्ष) और गौरी निवासी कमल (20 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर दूर जा गिरी और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय Police तुरंत मौके पर पहुंची. Police ने दोनों घायलों को बेहद गंभीर हालत में एम्बुलेंस से इलाज के लिए तत्काल सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) सरोजनीनगर भिजवाया. हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों युवकों (दीपांशु और कमल) को मृत घोषित कर दिया.
वहीं, सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे. शवों के पंचायतनामा के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. Police cctv व अन्य माध्यमों से दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है. Lucknow Police कमिश्नर मीडिया सेल ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है.
इससे पहले Friday को सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी थी. सरोजनी नगर थाना प्रभारी राजदेव राम प्रजापति के मुताबिक, अलीनगर सुनहरा निवासी संजय (45), वीरेंद्र (44) और नारायण पुरी निवासी कमल (45) शाम करीब 7 बजे मजदूरी करके एक ही बाइक से सरोजनी नगर में बेहटवा गांव की तरफ से गिन्दन खेड़ा की ओर आ रहे थे. इसी दौरान सरोजनी के नादरगंज-अमौसी रेलवे स्टेशन रोड पर मेहराब ऑटो मूवर्स वर्कशॉप के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही तीनों बाइक सहित नीचे गिर गए. इस हादसे में संजय और कमल की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि वीरेंद्र बुरी तरह घायल हो गए थे. हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला था.
–
ओपी/एएस
Skip to content