
बांदा, 25 मई . उत्तर प्रदेश के बांदा रेलवे स्टेशन से 2 वर्ष के बच्चे को अगवा कर लेने का मामला सामने आया है. मामले की जानकारी होते ही आरपीएफ और जीआरपी खोजबीन में जुटी. काफी खोजबीन के बाद डायल 112 के तहत जिला Police को सूचना दी गई. Police ने बच्चे की खोजबीन शुरू की और काफी मशक्कत के बाद उसे सकुशल बरामद कर लिया.
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त Police अधीक्षक शिवराज ने बताया कि 24 मई की रात 8:30 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि बांदा रेलवे स्टेशन से एक 2 वर्षीय बच्चे को एक व्यक्ति ने अगवा कर लिया है. जीआरपी और आरपीएफ के कैमरों की फुटेज देखने पर पता चला कि यह घटना शाम 5:30 बजे घटी थी.
उन्होंने बताया कि बच्चे की मां आरती अपने भाई और उसके परिवार के साथ Mumbai जाने के लिए बांदा रेलवे स्टेशन पर आई थी और उन्हें मानिकपुर रेलवे स्टेशन जाना था, जहां से उन्हें Mumbai के लिए रवाना होना था. 2 वर्षीय बच्चा शिवांश भी रेलवे स्टेशन पर ही था. बच्चे की बरामदगी के लिए एसपी की ओर से कई टीमें बनाई गईं.
अतिरिक्त Police अधीक्षक ने बताया कि cctv कैमरे और त्रिनेत्र कैमरों से पता चला कि बच्चे को तेंदुआरी रोड की ओर ले जाया गया है. कोतवाली देहात के एसएचओ की ओर से जब घेराबंदी की गई तो आरोपी बच्चे को नहर में फेंककर भाग गया. आरोपी किशन को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद बच्चे को नहर से निकाला गया.
उन्होंने बताया कि बच्चे के परिजनों को बुलाया गया. जीआरपी और आरपीएफ की टीमें भी आईं. बच्चे को सकुशल बरामद किया गया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आ रहे हैं, उसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी. जीआरपी थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
–
एसडी/पीएम
Skip to content