
नोएडा, 4 जुलाई . नोएडा के थाना सेक्टर-20 Police ने घरों में चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई स्टील की टोटियां, विभिन्न मामलों से संबंधित 20,570 रुपये नकद, चोरी में प्रयुक्त औजार, एक चोरी की मोटरसाइकिल तथा दो अवैध चाकू बरामद किए हैं. दोनों आरोपी नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे.
Police के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को थाना सेक्टर-20 Police ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट, सेक्टर-29 के पास से फिरोज उर्फ बब्लू और आशीष को गिरफ्तार किया. पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से सेक्टर-19 स्थित एक मकान से चोरी की गई स्टील की टोटियां बरामद हुईं. इसके अलावा थाना सेक्टर-24 और थाना सेक्टर-39 में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित कुल 20,570 रुपये नकद भी बरामद किए गए.
Police ने आरोपियों के पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की, जो दिल्ली के सीमापुरी थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी. इसके साथ ही चोरी की वारदातों में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण, जिनमें प्लास नुमा कटर, टोटी तोड़ने वाला लोहे का रिंच, लोहे का कटर, सब्बल, छैनी तथा दो अवैध चाकू शामिल हैं, भी बरामद किए गए.
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में मोबाइल फोन और लैपटॉप चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उन्होंने Police को बताया कि चोरी किए गए मोबाइल और लैपटॉप बेचकर मिले रुपये खर्च किए जा चुके हैं. इन घटनाओं के संबंध में थाना सेक्टर-39 में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनकी जांच जारी है. गिरफ्तार आरोपी फिरोज उर्फ बब्लू मूल रूप से बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में सेक्टर-93, नोएडा में रहकर ओला-उबर टैक्सी चलाता है. उसकी शिक्षा कक्षा तीन तक है. दूसरा आरोपी आशीष मूल रूप से बरेली का निवासी है और वर्तमान में नोएडा के छलेरा गांव में रहकर टैक्सी चालक का कार्य करता है. वह स्नातक शिक्षित है.
Police जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी चोरी, अवैध हथियार रखने, लूट, चोरी का माल रखने तथा गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं. फिरोज के खिलाफ वर्ष 2016 से लेकर अब तक अनेक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि आशीष के खिलाफ भी वर्ष 2022 से लगातार चोरी और आर्म्स एक्ट के मामलों में कार्रवाई हो चुकी है.
Police का कहना है कि दोनों आरोपियों के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने अन्य किन-किन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है. Police को उम्मीद है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर कई अन्य लंबित चोरी के मामलों का भी खुलासा हो सकता है.
–
पीकेटी/डीएससी
Skip to content