
नोएडा, 10 जून . नोएडा के थाना सेक्टर-58 की Police ने मोबाइल फोन स्नैचिंग की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया. Police ने आरोपियों के कब्जे से स्नैचिंग की घटनाओं में प्रयुक्त एक चोरी की मोटरसाइकिल, 21 मोबाइल फोन तथा दो अवैध चाकू बरामद किए हैं. Police की इस कार्रवाई से नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में मोबाइल छीनने की वारदातों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी.
Police के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और गोपनीय सूचना के आधार पर सेक्टर-55 स्थित एक प्लॉट के पास से Wednesday को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार बदमाशों की पहचान लोकेश पुत्र दयाराम और प्रदीप उर्फ भिर्री पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई है. दोनों आरोपी गौतमबुद्धनगर के बिसरख क्षेत्र स्थित शांतिकुंज कॉलोनी में रह रहे थे. पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे.
वारदात के बाद छीने गए मोबाइल फोन दिल्ली ले जाकर बेच दिए जाते थे. Police ने इनके कब्जे से जो मोटरसाइकिल बरामद की है, वह गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र से चोरी की गई थी. इस संबंध में वर्ष 2020 में मुकदमा भी दर्ज है. जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपियों ने 20 मार्च 2026 को सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन के पास एक व्यक्ति से मोबाइल फोन छीना था, जिसे बाद में दिल्ली में बेच दिया गया.
इसके अलावा 11 मई को सेक्टर-12/22 चौड़ा मोड़ क्षेत्र से एक आईफोन-16 भी छीना गया था, जिसे आरोपियों ने दिल्ली में बेच दिया था. Police का कहना है कि बरामद किए गए शेष मोबाइल फोन नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से स्नैचिंग कर जुटाए गए थे. Police रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है. लोकेश के खिलाफ चोरी, मोबाइल स्नैचिंग, आर्म्स एक्ट और अन्य मामलों सहित कई मुकदमे दर्ज हैं. वहीं प्रदीप उर्फ भिर्री पर चोरी, लूट, अवैध हथियार रखने और चोरी के माल की खरीद-फरोख्त जैसे गंभीर मामलों में एक दर्जन के करीब मुकदमे दर्ज हैं.
सेक्टर-58 थाने की Police अब बरामद मोबाइल फोनों के वास्तविक मालिकों की पहचान करने और आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है. Police अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल स्नैचिंग से जुड़े अपराधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और ऐसे गिरोहों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
–
पीकेटी/डीकेपी
Skip to content