कोलकाता में प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के साथ दो थाई नागरिक गिरफ्तार

कोलकाता, 22 जुलाई . कोलकाता Police ने Wednesday को बताया कि शहर से प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. Police के अनुसार ये दोनों महिलाएं थाईलैंड की नागरिक हैं और पर्यटक बनकर कोलकाता आई थीं. इन पर पश्चिम बंगाल में नशीले पदार्थों की तस्करी करने का आरोप है.

कोलकाता Police के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर इलाके से बैंकॉक की दो महिलाओं को प्रतिबंधित नशीले पदार्थ ‘एक्स्टसी’ के साथ गिरफ्तार किया है.

टैबलेट या गोली के रूप में उपलब्ध होने पर इसे ‘एक्सटेसी’ कहा जाता है, जबकि दानेदार (क्रिस्टल) रूप में यह ‘मौली’ के नाम से जानी जाती है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस सिंथेटिक ड्रग का आधिकारिक और रासायनिक नाम एमडीएमए है.

Police के अनुसार, गिरफ्तार दोनों थाई महिलाओं के नाम सुपावादी सुकुलियत और सुथुवाना कुट हैं. Police का आरोप है कि वे पर्यटक वीजा पर बैंकॉक से कोलकाता आई थीं और नशीले पदार्थों की तस्करी कर रही थीं.

Police के अनुसार, दोनों महिलाएं Tuesday सुबह नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय (एनएससीबीआई) हवाई अड्डे से दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर इलाके में पहुंची थीं.

Police के अनुसार, दोनों महिलाएं भवानीपुर के एक होटल में ठहरने वाली थीं. सूचना मिलने पर Police ने Tuesday को होटल में छापा मारा. तलाशी के दौरान दोनों के पास से ‘मॉली’ नाम का नशीला पदार्थ बरामद हुआ. Police ने बताया कि बरामद 20 ग्राम नशीले पदार्थ की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है.

खुफिया सूत्रों के अनुसार, एसटीएफ अधिकारियों को पिछले कुछ समय से सूचना मिल रही थी कि बैंकॉक से कोलकाता में नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है. शहर के कुछ इलाकों में सप्ताहांत पर होने वाली रेव पार्टियों में शामिल होने वाले युवाओं के बीच एक्स्टसी, मॉली (एमडीएमए), एलएसडी और कोकीन जैसे विदेशी नशीले पदार्थों की मांग है. आमतौर पर इन नशीले पदार्थों के तस्करों से डार्क वेब या गुप्त माध्यमों के जरिए संपर्क किया जाता है.

हाल ही में कोलकाता Police के एसटीएफ अधिकारियों को जानकारी मिली कि शहर में नशीले पदार्थों के तस्करों के एजेंट विदेशी ड्रग्स के लिए बैंकॉक और थाईलैंड के कुछ शहरों में मौजूद तस्करों के संपर्क में थे.

जांच के दौरान Police को पता चला कि दोनों विदेशी महिलाएं पर्यटक बनकर भवानीपुर के एक होटल में ठहरी हुई थीं. Police के अनुसार, उन्हें यह नशीला पदार्थ कोलकाता में तस्करी करने वाले गिरोह के एजेंटों को सौंपना था.

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार विदेशी महिलाओं ने Police को बताया कि उन्हें नशीले पदार्थों की तस्करी का प्रशिक्षण मिला हुआ है. उनका दावा था कि वे इतनी सावधानी से नशीले पदार्थों को छिपाकर ले जाती हैं कि बैंकॉक या कोलकाता हवाई अड्डे पर स्कैनर से जांच के दौरान भी उनके बैग में छिपे पदार्थों का पता नहीं चल पाता.

जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या दोनों महिलाओं ने पहले भी कोलकाता या देश के किसी अन्य शहर में नशीले पदार्थों की तस्करी की है.

जांचकर्ताओं के अनुसार, कोलकाता में मौजूद एजेंट इन महिलाओं के ठहरने और शहर में आने-जाने की व्यवस्था करते थे. Police ने बताया कि दोनों महिलाओं से पूछताछ की जा रही है और कोलकाता में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों की तलाश की जा रही है.

एसएचके/एएस