ऑस्ट्रेलिया: साउथ-वेस्ट सिडनी में फायरिंग, दो किशोर गिरफ्तार

सिडनी, 11 अगस्त . साउथ वेस्ट सिडनी में Tuesday तड़के गोलीबारी के आरोप में दो किशोरों को गिरफ्तार किया गया है. न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) Police ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी.

सिंहुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, बयान में कहा गया कि Tuesday सुबह करीब 2 बजे सिडनी के बाहरी साउथ-वेस्ट इलाके ईगल वेल में एक घर पर गोलियां चलाने की सूचना मिली.

इस गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ. सूचना के बाद मौके पर पहुंची Police ने शक के आधार पर वहां से तेजी से जाती सफेद हैचबैक कार को रोकने की कोशिश की. गाड़ी नहीं रुकी तो Police ने पीछा शुरू किया. Police से बचने की कोशिश में गाड़ी थंडरबोल्ट ड्राइव पर पेड़ से टकरा गई.

इसके बाद गाड़ी में सवार तीन लोग मौके से भाग गए. Police ने इलाके की तलाशी शुरू की. कुछ देर बाद, 15 और 17 साल के दो किशोरों को डकोटा प्लेस और थंडरबोल्ट ड्राइव से गिरफ्तार किया गया और कैंपबेलटाउन Police स्टेशन ले जाया गया, जहां पूछताछ जारी है. तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है. गाड़ी भी चोरी की थी.

चोरी की गाड़ी की तलाशी के दौरान, अधिकारियों ने कथित तौर पर एक बंदूक बरामद की, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. क्राइम सीन से Police जरूरी सबूत इकट्ठा कर रही है.

वहीं Police ने आम लोगों से इस शूटिंग से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी साझा करने की अपील की है. एनएसडब्ल्यू Police ने कहा है कि अगर किसी के पास इन घटनाओं से जुड़ी कोई जानकारी, cctv , डैशकैम और/या मोबाइल फोन फुटेज है तो उसे उपलब्ध कराने का कष्ट करें.

हाल के दिनों में ये ऐसी दूसरी वारदात है जो इस इलाके में हुई है. Thursday (6 अगस्त) को साउथ वेस्ट सिडनी में ही 18 साल के एक युवक के सीने में गोली मारी गई थी. सूचना पर पहुंची पेरामेडिक्स टीम ने उसे अस्पताल पहुंचाया था.

केआर/