मादक पदार्थों की तस्करी करने के मामलों में दो तस्कर गिरफ्तार, नशे की खेप बरामद

ग्रेटर नोएडा, 26 मई . गौतमबुद्धनगर Police ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. Police ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 2 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद किया है. पहली कार्रवाई थाना जारचा Police द्वारा की गई.

Police को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के माध्यम से जानकारी मिली थी कि क्षेत्र में एक युवक गांजे की तस्करी कर रहा है. सूचना के आधार पर Police टीम ने ग्राम खंगौडा के पास घेराबंदी कर आरोपी अजय उर्फ अज्जू पुत्र ठकरी सैनी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी कस्बा एवं थाना जारचा क्षेत्र का रहने वाला है और उसकी उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है.

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया. Police जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है. उसके खिलाफ थाना जारचा में वर्ष 2025 और 2026 में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं. Police अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह गांजा कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था. वहीं, दूसरी कार्रवाई थाना दादरी Police द्वारा की गई.

Police ने रेलवे रोड स्थित श्मशान घाट के पास से सोनू उर्फ डोंटा पुत्र ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया. आरोपी मोहल्ला गौतमपुरी, दादरी का निवासी है और उसकी उम्र करीब 32 वर्ष है. Police ने उसके कब्जे से एक किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया है. दादरी Police के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी लंबा रहा है. उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं.

वर्ष 2018 से लेकर 2026 तक उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई हो चुकी है. Police अधिकारियों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से अवैध गतिविधियों में शामिल था और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी.

Police कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की ओर से कहा गया है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पीकेटी/डीकेपी