मथुरा: जैत पुलिस के साथ मुठभेड़ में ट्रांसफार्मर चोर गैंग के दो बदमाश घायल, बिना नंबर वाली स्कॉर्पियो और हथियार बरामद

मथुरा, 13 जून . उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में थाना जैत Police को Friday देर रात बड़ी सफलता मिली है. ट्रांसफार्मर चोरी के शातिर गैंग के दो वांछित बदमाशों को Police मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है. Police ने उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, बिना नंबर प्लेट वाली सफेद स्कॉर्पियो और ट्रांसफार्मर चोरी के उपकरण बरामद किए हैं.

Police सूत्रों के अनुसार, 12 जून 2026 की रात करीब 11:05 बजे थाना जैत Police को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रांसफार्मर चोरी के मुकदमे में वांछित दो शातिर अपराधी रामताल रोड स्थित जैत माइनर बम्मे की ओर जा रहे हैं. बदमाश नई चोरी की फिराक में थे. सूचना मिलते ही Police टीम ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर ली.

जैसे ही Police ने उन्हें घेरा. दोनों बदमाशों ने Police पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए. Police की गोली लगने से दोनों के पैरों में चोट आई. घायल बदमाशों की पहचान अनिल उर्फ पुष्पेंद्र (28) और योगेश उर्फ टीपू (29) के रूप में हुई है. दोनों फिरोजाबाद जिले के निवासी हैं. अनिल को बाएं पैर और योगेश को दाएं पैर में गोली लगी. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद वृन्दावन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मुठभेड़ स्थल से Police ने भारी मात्रा में सामान बरामद किया है. इसमें दो अवैध तमंचे (.315 बोर), दो कारतूस तथा तीन खोखा कारतूस, एक सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो गाड़ी और ट्रांसफार्मर चोरी में इस्तेमाल होने वाले नट-बोल्ट, प्लेट, रस्सा तथा अन्य टूल्स शामिल हैं.

Police जांच में पता चला है कि दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है. मथुरा के जैत और जमुनपार थाने में उनके खिलाफ विद्युत अधिनियम और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं. अनिल उर्फ पुष्पेंद्र पर फिरोजाबाद के नगला खंगर थाने और योगेश उर्फ टीपू पर लाइनपार थाने में भी मारपीट व अन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं.

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों बदमाशों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. Police उनकी पूरी गैंग और अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है. इस सफल ऑपरेशन से जिले में ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है.

एससीएच/