
अलीगढ़, 25 मई . यूपी के अलीगढ़ के अतरौली इलाके में Police के साथ मुठभेड़ में दो आरोपी रजा मोहम्मद और मुबीन ढेर हो गए. इस कार्रवाई के दौरान दो constable भी घायल हुए हैं. आरोपियों ने महिलाओं के साथ लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया था.
मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने पत्रकारों से कहा कि बीते Sunday, 17 मई को मडराक थाना क्षेत्र के एक गांव में सुबह लगभग 10 बजे दो बदमाशों ने हथियार के बल पर 10 महिलाओं के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था. इसके बाद आरोपियों ने 21 मई को गोंडा थाना क्षेत्र, अतरौली थाना क्षेत्र और छर्रा थाना क्षेत्र में लगभग छह महिलाओं के साथ फिर लूटपाट की थी.
उन्होंने बताया कि जब से ये घटनाएं हो रही थीं, तभी से हमारी टीम सक्रिय थी. बुलंदशहर सीमा पर जितनी भी सड़कें और कच्चे रास्ते थे, हर जगह हमारी टीम सक्रिय थी. जो कैमरे खराब थे, उन्हें भी ठीक करा लिया गया था. Police को सूचना मिली कि ये गोंडा थाना क्षेत्र में हैं. Police ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने Police की गाड़ी को टक्कर मार दी और फायरिंग करते हुए वहां से भाग गए.
एसएसपी ने बताया कि हमारी टीम फिर से सक्रिय हो गई. तभी लगभग 3:30 बजे डायल 112 पर जानकारी मिली कि अतरौली थाना क्षेत्र के मंडोली गांव में तमंचे के बल पर कुंडल लूटे गए हैं. जानकारी मिलते ही नाकाबंदी की गई. मंडोली चौकी क्षेत्र में आरोपियों ने आम के बाग में छिपकर लगातार फायरिंग की. Police ने उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आरोपियों ने सरेंडर नहीं किया. आरोपियों की ओर से की गई फायरिंग में Police की गाड़ी पर गोली लगी और दो सिपाही घायल हो गए.
एसएसपी ने बताया कि आत्मरक्षा में Police ने जवाबी फायरिंग की. इस दौरान दोनों बदमाशों को गोली लगी. उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. उनके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
एसएसपी ने बताया कि मामला सामने आने के बाद से हमारी टीम लगातार लगी हुई थी. Police को कुछ फुटेज भी मिले थे. 21 मई की रात को मैंने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था. बदमाश रजा मोहम्मद के खिलाफ 40 मामले दर्ज थे. वह काफी समय से सक्रिय था. हापुड़, अमरोहा, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, बुलंदशहर और अन्य जनपदों में उसने घटनाओं को अंजाम दिया था.
एसएसपी ने दूसरे बदमाश मुबीन के बारे में बताया कि वह बुलंदशहर का रहने वाला था. उसके खिलाफ भी 27 मुकदमे दर्ज थे. विभिन्न थाना क्षेत्रों में उसके खिलाफ 18 लूट के मामले दर्ज थे.
एसएसपी ने बताया कि बदमाश रजा मोहम्मद ने नोएडा में लूट की घटना के दौरान एक महिला के साथ दुष्कर्म भी किया था. Police पर फायरिंग के मामले में उसे जेल भेजा गया था. बीते महीने के आखिरी सप्ताह में रजा मोहम्मद जेल से छूटा था.
–
एसडी/एएस
Skip to content