ऋषिकेश में मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

देहरादून, 8 जून . उत्तराखंड में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ऋषिकेश क्षेत्र में Police और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में Police की जवाबी कार्रवाई के दौरान दो बदमाशों के पैरों में गोली लगने से घायल हो गए. घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय भेजा गया.

चेकिंग के दौरान Police द्वारा मुंह पर कपड़ा लपेटे मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया था. Police चेकिंग पर न रुककर बदमाशों द्वारा बैरियर को टक्कर मारकर श्यामपुर की ओर फरार हो रहे थे. पीछा करने पर बदमाशों द्वारा Police टीम पर फायरिंग की गई. इसके बाद Police द्वारा आत्मरक्षा में की गयी फायरिंग में दोनों बदमाशो के पैर में गोली लगने से घायल हो कर गिर पड़े.

Police ने तुरंत दोनों को दबोच लिया. बदमाशों के कब्जे से 2 तमंचे, जिंदा कारतूस एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है. फिलहाल घायल बदमाशों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. मौके पर उच्च अधिकारियों द्वारा घटनास्थल व चिकित्सालय में पहुंच कर घटना की जानकारी ली. दोनों बदमाश कुछ दिन पूर्व ऋषिकेश में हुई फायरिंग की घटना में वांछित थे. आरोपियों ने दो व्यक्तियों पर फायरिंग कर घायल कर दिया था.

इसके पहले देहरादून में Thursday तड़के Police और Rajasthan के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई थी. Police पर फायरिंग करने के बाद बदमाशों ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई. Police ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. बदमाश नयागांव क्षेत्र में Police बैरियर तोड़कर भाग रहे थे. Police ने उनका पीछा किया, जिसके बाद मुठभेड़ हुई. इस दौरान बदमाशों ने Police टीम पर फायरिंग की.

जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दूसरे को भी मौके से दबोच लिया गया था. आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं. घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिंकू मीणा (30) निवासी जिला दौसा (Rajasthan ) तथा विनोद कुमार मीणा (32) निवासी जिला करौली (Rajasthan ) के रूप में हुई थी.

ओपी/पीएम