फरीदकोट में 2 किलो हेरोइन के साथ दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार

फरीदकोट, 2 मई . पंजाब के फरीदकोट में Police ने नशा तस्करी नेटवर्कों के खिलाफ एक ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है. Police ने दो व्यक्तियों को 2.011 किलोग्राम हेरोइन और 50 हजार रुपये ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है.

Police का कहना है कि कड़ी निगरानी और लगातार सतर्कता के कारण एक बड़े ड्रग कार्टल को तोड़ने में सफलता मिली है. गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान विशाल उर्फ घोगा और रमन के रूप में हुई है. दोनों फिरोजपुर जिले के बॉर्डर रोड आवा बस्ती के रहने वाले हैं, जो Pakistan बॉर्डर के नजदीक है.

एसपी (इन्वेस्टिगेशन) योगेश्वर सिंह गोराया ने बताया कि 1 मई की शाम सीआईए स्टाफ जैतो की टीम ढिलवां कलां में मौजूद थी. तभी राष्ट्रीय राजमार्ग-54 के पास बस स्टैंड की बेंच पर 2 व्यक्ति बैठे दिखाई दिए. Police टीम को देखकर वे मोटरसाइकिल स्टार्ट करने लगे, जिसके बाद शक के आधार पर उन्हें रोका गया. इसके बाद डीएसपी (इन्वेस्टिगेशन) अवतार सिंह राजपाल की निगरानी में की गई तलाशी के दौरान 2.011 किलोग्राम हेरोइन और ड्रग मनी बरामद हुई, जिसके बाद दोनों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया. प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि बरामद हेरोइन की खेप आरोपियों ने अपने पिछले सप्लायरों से प्राप्त की थी और इसे आगे सप्लाई करने की नीयत से ले जा रहे थे. पकड़े गए दोनों कथित आरोपी मार्च 2026 में ही जेल से बाहर आए थे.

एसपी गोराया ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी है. रमन के खिलाफ नशा तस्करी से जुड़े 4 मामले और विशाल उर्फ घोगा के खिलाफ 1 मामला पहले से दर्ज है. दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है ताकि बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की गहराई से जांच की जा सके. उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना सदर कोटकपूरा में केस दर्ज किया गया है. एसपी गोराया ने कहा कि नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा. Police-प्रशासन मुस्तैदी के साथ पंजाब में नशा तस्करी पर रोक लगाने का प्रयास कर रहा है.

ओपी/पीएम