हरियाणा : मंत्री बनकर अफसरों और भाजपा नेताओं को फोन करने वाले दो साइबर ठग गिरफ्तार

हिसार, 24 जुलाई . Haryana Government में मंत्री रणबीर गंगवा के नाम पर फर्जी सिम कार्ड जारी करवाकर अधिकारियों और भाजपा नेताओं को फोन करने वाले दो साइबर ठगों को हिसार Police ने गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को Rajasthan के अलवर जिले के नाडका गांव से पकड़ा गया है. Police अब यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी सिम कार्ड कहां से जारी कराया गया और इस गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल हैं.

Police के मुताबिक, आरोपियों ने मंत्री रणबीर गंगवा के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनके नाम से सिम कार्ड हासिल किया. इसके बाद उसी नंबर से जन स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी और कई भाजपा नेताओं को फोन कर खुद को मंत्री बताकर प्रभाव जमाने की कोशिश की.

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अंबाला में जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता को फोन कर कहा, “मैं अपना आदमी भेज रहा हूं, उसका काम कर देना.” इसके अलावा पानीपत और करनाल के भाजपा जिला अध्यक्षों को भी फोन किया गया.

हालांकि, दोनों जिला अध्यक्ष मंत्री रणबीर गंगवा को व्यक्तिगत रूप से जानते थे. फोन करने वाले की आवाज और बातचीत के तरीके पर उन्हें शक हुआ. इसके बाद उन्होंने मंत्री के निजी नंबर पर संपर्क कर मामले की पुष्टि की. तभी यह साफ हो गया कि कोई व्यक्ति मंत्री बनकर लोगों को गुमराह कर रहा है.

Police जांच में यह भी पता चला कि फोन आने पर कॉलर आइडेंटिफिकेशन में मंत्री रणबीर गंगवा का नाम दिखाई दे रहा था. इतना ही नहीं, आरोपियों ने अपने वॉयल मेल की प्रोफाइल तस्वीर में मंत्री के साथ एक कार्यक्रम की फोटो भी लगा रखी थी, ताकि लोग आसानी से उनके झांसे में आ जाएं.

मंत्री के निजी सहायक अरुण कुमार की शिकायत पर हिसार के साइबर थाना Police ने मामला दर्ज किया. इसके बाद साइबर थाना और अपराध जांच टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की लोकेशन का पता लगाया और Rajasthan के अलवर जिले से दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

हिसार के Police अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. Police यह भी जांच कर रही है कि फर्जी सिम कार्ड किसकी मदद से जारी कराया गया और इस पूरे गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की भी संभावना है.

एसएचके/एबीएम