बरेली में गोकशी के आरोप में दो गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी और एक सिपाही घायल

बरेली, 17 जुलाई . उत्तर प्रदेश के बरेली में Police ने गोकशी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एक आरोपी की गिरफ्तारी मौके से हुई, जबकि दूसरे को Police ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा. इस मुठभेड़ में एक Policeकर्मी भी घायल हुआ. Police ने दावा किया कि उन्होंने गोमांस, गोकशी के औजार और एक अवैध हथियार बरामद किया है.

बरेली Police के अनुसार, यह मामला जिले के इज्जतनगर इलाके का है. आरोपियों की पहचान मोहम्मद खान और अकीलुद्दीन उर्फ गट्टू के रूप में की गई. Police ने बताया कि मोहम्मद खान को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि अकीलुद्दीन उर्फ गट्टू जंगल में भाग निकला था. पीछा करने पर उसने Police टीम पर फायरिंग की, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया. हालांकि, जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे बाद में Police टीम ने दबोच लिया.

एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया, “16 जुलाई को इज्जतनगर Police को सूचना मिली कि ग्राम महलौन के रहने वाले अकीलुद्दीन के घर पर गाय के वध की घटना हुई है. सूचना मिलते ही Police टीम ने मौके पर छापा मारा और अकीलुद्दीन के घर पर नबू खान के बेटे मोहम्मद खान को पाया. उसके पास से लगभग 40 किलो गोमांस, एक इलेक्ट्रॉनिक वजन करने वाली मशीन और गाय के वध में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए.”

एएसपी के अनुसार, पूछताछ में आरोपी मोहम्मद खान ने स्वीकार किया कि उसने अपने जीजा अकीलुद्दीन, बहन हसीना और एक अन्य व्यक्ति आलम उर्फ अकबर के साथ मिलकर गोकशी की गई.

Police अधिकारी शिवम आशुतोष ने बताया कि इस मामले में तुरंत एक First Information Report दर्ज की गई. मोहम्मद के अलावा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए Police टीमों ने दबिश दी. इसी बीच सूचना मिली कि एक अभियुक्त अकीलुद्दीन इलाके में ही छिपा हुआ था. जब उसे पकड़ने की कार्रवाई की गई तो अकीलुद्दीन ने Police टीम पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में अकीलुद्दीन के पैर में गोली लगी. इसके पास से एक तमंचा, कारतूस और गोवंश के मांस के कुछ टुकड़े बरामद हुए.

उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी टीमों का गठन किया गया है. लगातार दबिश दी जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई भी जारी है.

डीसीएच/