नोएडा: फैक्ट्री से तार चोरी में दो गिरफ्तार, 96,640 कैश और अवैध हथियार बरामद

नोएडा, 17 जुलाई . नोएडा के थाना फेज-2 Police को चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करने में सफलता मिली है. Police ने लोकल इंटेलिजेंस की मदद से फैक्ट्री से वायर बंडल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से चोरी के 13 बंडल तार, चोरी का माल बेचकर प्राप्त 96,640 रुपए तथा एक अवैध चाकू बरामद किया गया है.

Police के अनुसार, 16 जुलाई को थाना फेज-2 Police ने डी ब्लॉक, सेक्टर-80 नोएडा क्षेत्र में अभियान चलाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शान मोहम्मद उर्फ सनी और रविन्द्र सिंह के रूप में हुई है. जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने 4 जुलाई को एक निजी कंपनी से बड़ी मात्रा में वायर बंडल चोरी किए थे. चोरी के बाद आरोपियों ने कुछ वायर बंडल बाजार में बेच दिए थे, जबकि शेष माल अपने कब्जे में छिपाकर रखा हुआ था.

Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के 13 बंडल तार बरामद कर लिए. साथ ही पहले बेचे जा चुके वायर बंडलों से प्राप्त 96,640 रुपए बरामद कर लिए. गिरफ्तार आरोपी शान मोहम्मद के कब्जे से एक अवैध चाकू भी मिला, जिसके आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में भी कार्रवाई की गई है.

Police के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शान मोहम्मद उर्फ सनी (30) वर्तमान में देवली, थाना तिगड़ी, New Delhi में रहता है और मूल रूप से फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज क्षेत्र का निवासी है. वहीं दूसरा आरोपी रविंद्र सिंह (25) तिगड़ी, New Delhi में रहता है तथा मूल रूप से आगरा जिले के सैंया थाना क्षेत्र के दनकसा गांव का निवासी है.

Police अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. यह भी जांच की जा रही है कि कहीं दोनों किसी संगठित चोरी गिरोह से जुड़े तो नहीं हैं और उन्होंने पूर्व में भी इस प्रकार की अन्य वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं. Police उनके आपराधिक नेटवर्क और संभावित साथियों की तलाश में जुटी हुई है.

पीकेटी/