रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रेस्टोरेंट संचालकों और ठेला कारोबारियों को करते थे परेशान

ग्रेटर नोएडा, 4 जून . ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाने की Police ने क्षेत्र में रेस्टोरेंट संचालकों और ठेला कारोबारियों से रंगदारी वसूलने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. Police के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से व्यापारियों को डरा-धमकाकर हर महीने 20 से 25 हजार रुपए की रंगदारी मांग रहे थे. शिकायत मिलने के बाद Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Police से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कई रेस्टोरेंट संचालकों एवं ठेला लगाने वाले लोगों ने आरोप लगाया था कि कुछ व्यक्ति लगातार उन्हें धमकाकर धन उगाही का प्रयास कर रहे हैं. यदि रंगदारी नहीं दी जाती थी तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी जाती थी. पीड़ितों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना नॉलेज पार्क में मुकदमा दर्ज किया गया.

नॉलेज पार्क थाने की Police ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना तंत्र को सक्रिय किया. जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों और सूचनाओं के आधार पर Police टीम ने सेक्टर-150 नोएडा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोनिंद्र पुत्र महरचंद और नरेंद्र पुत्र महरचंद निवासी गढ़ी समस्तीपुर, थाना नॉलेज पार्क, जनपद गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है. Police जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी मोनिंद्र का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके विरुद्ध वर्ष 2025 में गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है. इसके अलावा दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना नॉलेज पार्क में पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं. इनमें मारपीट, धमकी, अवैध दबाव बनाने और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मामले शामिल हैं.

Police अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

पीकेटी/डीकेपी