बरेली : जिम की आड़ में महिला के साथ ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल, दो आरोपी गिरफ्तार

Lucknow, 5 मई . आज के दौर में, जहां लाखों लोग स्वस्थ और फिट रहने के लिए जिम जाते हैं, वहीं Tuesday को उत्तर प्रदेश के बरेली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. बरेली में एक जिम की आड़ में महिला को ब्लैकमेल करने की एक घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया है.

Police ने जिम की आड़ में महिलाओं को निशाना बनाकर ब्लैकमेलिंग करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए, घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा मामला थाना कोतवाली क्षेत्र की है, जिसे लेकर हुई कार्रवाई में Police ने जिम संचालक अकबर बेग और उसके साथी आलम बेग को गिरफ्तार किया है.

मामले को लेकर Police के बताया कि आरोपी जिम में आने वाली महिलाओं को प्री-वर्कआउट ड्रिंक के नाम पर नशीला पदार्थ पिलाता था, जिससे वे अचेत हो जाती थीं. इसके बाद उन्हें जिम के अंदर बने कमरे में ले जाकर अश्लील वीडियो बनाए जाते थे. इन वीडियो के जरिए महिलाओं को ब्लैकमेल कर उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी.

मामले की जांच में सामने आया है कि आरोपियों द्वारा वीडियो डिलीट करने के नाम पर महिला से लाखों रुपए की मांग की जाती थी. इसी से तंग आकर पीड़िता की शिकायत पर Police ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया है.

गिरफ्तारी के दौरान Police ने आरोपियों के कब्जे से 10,000 रुपए नकद, दो मोबाइल फोन और घटना से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो व अन्य सामग्री भी बरामद की है. Police अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने और कितनी महिलाओं को अपना शिकार बनाया.

फिलहाल, Police द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

डीके/एबीएम