
Bhopal , 22 मई . ट्विशा शर्मा केस में Madhya Pradesh हाईकोर्ट ने शव के दोबारा पोस्टमार्टम करने को मंजूरी दे दी है. दिल्ली एम्स के डॉक्टर्स Bhopal जाकर जांच करेंगे. ट्विशा के भाई आशीष शर्मा ने इस फैसले के लिए हाईकोर्ट का आभार जताया है.
से खास बातचीत में आशीष शर्मा ने इस फैसले के लिए हाईकोर्ट का आभार जताया. उन्होंने कहा कि शव के दोबारा पोस्टमार्टम की इजाजत मिल गई है और इसके लिए हम हाई कोर्ट और न्यायपालिका के बहुत आभारी हैं. अब प्रशासन को जो भी कार्रवाई करनी है, वह बिना किसी देरी के तुरंत की जानी चाहिए. उसके बाद हम अंतिम संस्कार की प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे.
उन्होंने आगे कहा कि पिछले दस दिनों से हम लगातार इसके लिए संघर्ष और अपील कर रहे थे. हमें उम्मीद है कि आज या कल तक पूरी प्रक्रिया और कार्रवाई सही तरीके से पूरी हो जाएगी.
शव के दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट में तीखी बहस देखने को मिली. याचिकाकर्ता की तरफ से जहां दोबारा पोस्टमार्टम की जरूरत पर जोर दिया गया, वहीं दूसरी तरफ आरोपी पक्ष के वकील ने इसका कड़ा विरोध किया. उन्होंने तर्क दिया कि पहला पोस्टमार्टम पर्याप्त है और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग करना चिकित्सा बिरादरी का अपमान है.
उन्होंने आरोप लगाया कि यह मांग जांच प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाने और डॉक्टरों की क्षमता पर अविश्वास जताने जैसा है. हालांकि, लंबी बहस के बाद कोर्ट ने सेकंड पोस्टमार्टम पर सहमति जता दी.
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ट्विशा की बॉडी को एम्स Bhopal में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं. बताया जा रहा है कि दिल्ली एम्स के डॉक्टर Bhopal आकर ट्विशा के शव का पोस्टमार्टम करेंगे.
बता दें कि ट्विशा शर्मा 12 मई की रात Bhopal स्थित अपने ससुराल में मृत पाई गई थीं. Police के अनुसार, उन्हें कथित तौर पर 12 मई की रात लगभग 10:26 बजे घर की छत पर जिम्नास्टिक रिंग की रस्सी से लटका हुआ पाया गया था. उनका पोस्टमार्टम 13 मई को एम्स Bhopal के फोरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी विभाग में किया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रस्सी से फांसी लगाने को मौत का कारण बताया गया था.
–
पीआईएम/एबीएम
Skip to content