ट्विशा केस: ‘न्याय की कोई उम्मीद नहीं’, पिता बोले- शव लेने का दबाव बना रही पुलिस

Bhopal , 20 मई . ट्विशा शर्मा के पिता नवनीधि शर्मा ने Wednesday को कहा कि परिवार को Bhopal प्रशासन, Police और न्यायपालिका से न्याय मिलने की अब कोई उम्मीद नहीं बची है. उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर देरी की गई, ताकि शव सड़ जाए.

नवनीधि शर्मा ने से बातचीत में कहा, “इन लोगों (आरोपियों) ने अपने मकसद में सफलता हासिल कर ली है. हमें डर था कि दूसरे पोस्टमार्टम की अनुमति देने में जानबूझकर देरी की जा रही है, ताकि शव सड़ जाए, और वही हुआ.”

दरअसल, Bhopal के कटारा हिल्स Police थाने ने Wednesday को शर्मा परिवार को पत्र लिखकर ट्विशा के पार्थिव शरीर को एम्स Bhopal से ले जाने का आग्रह किया. Police ने बताया कि एम्स Bhopal ने कहा है कि शव को सुरक्षित रखने के लिए माइनस 80 डिग्री सेल्सियस तापमान की जरूरत है, लेकिन अस्पताल में ऐसी सुविधा उपलब्ध नहीं है.

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्विशा के पिता ने कहा, “वे शव को सड़ाने में सफल हो गए. आज Bhopal प्रशासन ने भी कह दिया कि वे अब शव को सुरक्षित रखने में सक्षम नहीं हैं. यह हमारे साथ यातना जैसा व्यवहार है. हमें मजबूर किया जा रहा है कि हम शव को ले जाएं.”

उन्होंने इसे “न्याय व्यवस्था पर काला धब्बा” बताते हुए कहा, “जानबूझकर लंबी न्यायिक प्रक्रिया चलाई गई, ताकि शव सड़ जाए. किसी ने भी स्वत: संज्ञान नहीं लिया. हमें एक अदालत से दूसरी अदालत तक भटकाया गया, जिससे गिरीबाला सिंह अपना उद्देश्य हासिल कर सकें, और आखिरकार वही हुआ.”

नवनीधि शर्मा ने कहा कि परिवार दिल्ली में पोस्टमार्टम इसलिए कराना चाहता था, ताकि यह किसी राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान में हो सके.

उन्होंने आरोप लगाया कि Bhopal Police, प्रशासन और न्यायिक व्यवस्था से परिवार को कोई सहयोग नहीं मिला. उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि न्यायाधीश आरोपी पक्ष का पूरा सहयोग कर रहे हैं. अब हमें Bhopal से न्याय मिलने की कोई उम्मीद नहीं है.”

परिवार लगातार यह मांग कर रहा है कि Madhya Pradesh से बाहर किसी प्रमुख राष्ट्रीय संस्थान से स्वतंत्र मेडिकल राय ली जाए, ताकि जांच प्रक्रिया पर लोगों का भरोसा कायम हो सके.

गौरतलब है कि ट्विशा का पोस्टमार्टम 13 मई को एम्स Bhopal में हुआ था और तब से शव अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है.

परिवार ने दूसरे पोस्टमार्टम की मांग पूरी होने तक शव लेने से इनकार कर दिया है. इसी संबंध में Tuesday को परिवार ने Bhopal की मजिस्ट्रेट अदालत में आवेदन दायर कर एम्स दिल्ली में दूसरा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी. मामले में परिवार की दलीलें पूरी हो चुकी हैं और Wednesday तक अदालत के आदेश का इंतजार किया जा रहा था.

डीएससी