
ग्वालियर, 8 अगस्त . Madhya Pradesh के ग्वालियर में दो जुड़वा बहनों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए मोबाइल छीनकर भाग रहे एक युवक को पकड़ लिया. दोनों बहनों ने न केवल आरोपी का पीछा किया, बल्कि उसे दबोचकर अपना मोबाइल वापस हासिल किया और बाद में Police के हवाले कर दिया. इस बहादुरी के लिए ग्वालियर Police ने दोनों छात्राओं को सम्मानित किया है.
जानकारी के अनुसार, Saturday सुबह लॉ की छात्राएं राशिता अग्रवाल और आशिता अग्रवाल स्कूटी से कॉलेज जा रही थीं. इसी दौरान जब वे फूलबाग चौराहे के पास नए पुल से गुजर रही थीं, तभी एक बाइक सवार युवक ने अचानक राशिता के हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और फरार होने लगा.
घटना के बाद दोनों बहनों ने हिम्मत दिखाई और आरोपी का पीछा शुरू कर दिया. कुछ ही दूरी पर उन्होंने युवक को पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी ने मौके से भागने की काफी कोशिश की, लेकिन दोनों बहनों के साहस के आगे उसकी एक नहीं चली.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहनों ने आरोपी से अपना मोबाइल वापस लिया और उसकी जमकर पिटाई की. इस दौरान आरोपी ने कई बार माफी भी मांगी, लेकिन दोनों बहनों ने डायल-112 पर सूचना देकर उसे Police के हवाले कर दिया.
घटना की जानकारी मिलने पर Police ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. Police के अनुसार, आरोपी की पहचान मनप्रीत के रूप में हुई है, जो पंजाब का रहने वाला है और काम के सिलसिले में ग्वालियर आया था.
दोनों बहनों की बहादुरी से प्रभावित होकर ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने उन्हें बुलाकर सम्मानित किया और उनके साहस की सराहना की. एसएसपी ने कहा कि जागरूक और साहसी नागरिक समाज की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और ऐसे लोगों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए.
फिलहाल, पड़ाव थाना Police आरोपी से पूछताछ कर रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह पहले भी मोबाइल स्नैचिंग या अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं.
इस बीच, आरोपी को पकड़ने के दौरान दोनों जुड़वा बहनों की बहादुरी का वीडियो social media पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content