
Mumbai , 1 जुलाई . टीवी की मशहूर Actress और घर-घर में बहू के किरदार में फेम पा चुकी निया शर्मा ‘लाफ्टर शेफ्स’ का तीसरा सीजन खत्म होने पर भावुक नजर आईं.
Wednesday को निया ने इंस्टाग्राम पर शो के फिनाले एपिसोड के कुछ खास पलों का वीडियो शेयर करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा.
उन्होंने लिखा कि वह इस शो में शामिल होने के अनुभव को दुनिया की किसी भी चीज के बदले नहीं छोड़ना चाहेंगी.
Actress ने बताया कि इस शो के तीन सीजन और हर बार वही भावनाएं रही. शो के खत्म होने पर आंखों से बहते आंसू और प्यार भरा दिल इससे पहले के सीजनों में भी देखने को मिला.
उन्होंने कहा कि इस शो से जो उन्हें अनुभव और प्यार मिला है, उसे वह दुनिया की किसी भी चीज के बदले नहीं छोड़ेंगी.
वीडियो के बैकग्राउंड में Actress ने गाना ‘अभी न जाओ छोड़ कर’ भी जोड़ा.
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ का आखिरी एपिसोड 28 जून को टेलीकास्ट हुआ. इस पसंदीदा शो के तीसरे सीजन में अली गोनी, रीम शेख, करण कुंद्रा, एल्विश यादव, रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, निया शर्मा, सुदेश लहरी, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह जैसे कई बड़े स्टार्स शामिल थे. शो में भारती सिंह होस्ट थीं और शेफ हरपाल सिंह सोखी जज थे.
इसके अलावा निया शर्मा ने बताया कि आज की तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में स्टारडम को कैसे देखा जाता है.
इंस्टा पर अपना एक ग्लैमरस वीडियो पोस्ट करते हुए निया ने लिखा कि आजकल फेम इंस्टेंट नूडल्स जैसा है. हर कोई इसका मजा लेता है.
इस पोस्ट पर उनकी दोस्त क्रिस्टल डिसूजा ने कमेंट किया कि ज्यादा से ज्यादा 2 मिनट के लिए.
निया ‘बहनें’, ‘एक हजारों में मेरी बहना है’, ‘मेरी दुर्गा’ और ‘काली – एक अग्निपरीक्षा’ जैसे शो में अपने काम के लिए जानी जाती हैं.
–
डीकेएम/एबीएम
Skip to content