
चेन्नई, 19 जुलाई . तमिलनाडु Government में विपक्ष के नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी के राज्य Government पर बेगुनाह लोगों की जान बचाने में नाकाम रहने और मुआवजे के जरिए पीड़ितों के परिवारों की आवाज दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाने के बाद सत्ताधारी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवेके) और एआईएडीएमके के बीच तीखी Political बहस छिड़ गई है.
पलानीस्वामी ने आरोप लगाया कि टीवीके Government ने सत्ता संभालने के महज 60 दिनों के भीतर ही निर्दोष लोगों की जान की कीमत लगाना शुरू कर दिया है.
नागरकोइल और पुझल जेल में हुई मौतों से जुड़े हालिया विवादों का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि Government न्याय और जवाबदेही सुनिश्चित करने के बजाय मुआवजे की पेशकश करके जनता के आक्रोश को दबाने की कोशिश कर रही है.
एआईएडीएमके नेता ने आगे कहा कि तमिलनाडु के लोग नए प्रशासन से पीड़ित हैं और उनकी दुर्दशा की तुलना ‘हाथी की पकड़ से बचकर मगरमच्छ के जबड़े में गिरने’ से की.
उन्होंने Government से जिम्मेदारी से शासन करने और मतदाताओं की उम्मीदों को पूरा करने का आग्रह किया, जिन्होंने Political बदलाव की मांग की थी.
टीवीके ने अपनी आईटी विंग के जरिए उतने ही आक्रामक अंदाज में पलटवार किया और पलानीस्वामी की आलोचना को ‘शैतान का सच का उपदेश देने’ जैसा बताया.
पार्टी ने एआईएडीएमके लीडरशिप पर आरोप लगाया कि उनमें साफ-सुथरे शासन के बारे में बात करने की नैतिक क्षमता नहीं है. उन्होंने कहा कि जो लोग Political सत्ता के लिए कुछ भी कर चुके हैं, वे अब नैतिक राजनीति की वकालत करने का दिखावा कर रहे हैं.
सत्ताधारी पार्टी टीवीके ने एआईएडीएमके के शासनकाल में हुई सथानकुलम कस्टोडियल मौतों की याद भी दिलाई और पूछा कि क्या तमिलनाडु के लोग उस घटना को भूल गए हैं. टीवीके ने तर्क दिया कि एआईएडीएमके ऐसी स्थिति में नहीं है कि वह न्याय, कानून-व्यवस्था या मानवाधिकारों की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर मौजूदा Government को सीख दे सके.
टीवीके ने राजनीति में सिनेमा के असर को कमतर दिखाने वाली टिप्पणियों पर भी आपत्ति जताई. पार्टी का कहना है कि एआईएडीएमके की ओर से सिनेमा की भूमिका का मजाक उड़ाने की कोई भी कोशिश, पार्टी के दो सबसे बड़े नेताओं पूर्व Chief Minister एम.जी. रामचंद्रन (एमजीआर) और जे. जयललिता का अपमान करने जैसा है. ये दोनों ही नेता फिल्म इंडस्ट्री में शानदार करियर के बाद राजनीति में बड़े मुकाम पर पहुंचे थे.
अपनी बात खत्म करते हुए टीवीके ने कहा कि लोग उन हमलों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं, जिन्हें पार्टी ने भ्रष्टाचार और रिश्वत-मुक्त शासन के लिए प्रतिबद्ध Chief Minister पर Political मकसद से किए गए हमले बताया है.
यह घटनाक्रम सत्ताधारी टीवीके और मुख्य विपक्षी पार्टी एआईएडीएमके के बीच बढ़ती कड़वी Political लड़ाई में एक और तेजी को दिखाता है.
–
ओपी/डीकेपी
Skip to content