
Mumbai , 30 मई . मशहूर हास्य कलाकार-Actor कृष्णा अभिषेक Saturday को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस अवसर पर उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने जन्मदिन की बधाई दीं.
कृष्णा अभिषेक की बहन और Actress आरती सिंह ने इंस्टाग्राम के जरिए भाई को जन्मदिन की शुभकामानाएं दी. उन्होंने अपने भाई के साथ वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि हर जन्म में मुझे आप जैसा भाई मिले. आप ही एक ऐसे इंसान हैं, जो मुझे सबसे ज्यादा परेशान कर सकते हैं और फिर भी बच निकलते हैं. असल में मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और आप यह बात अच्छी तरह जानते हैं. मुझे सारी खुशियां देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.”
उन्होंने आगे लिखा, “ईश्वर करे आप पर किसी की बुरी नजर न लगे. आप हमेशा खुश, स्वस्थ और अपने पूरे परिवार के साथ सुखी रहें.”
Actress अंकिता लोखंड ने जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लाफ्टर सेफ के सेट का वीडियो शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “मेरे सबसे प्यारे शरारती साथी और हर मुश्किल वक्त व मस्ती में साथ देने वाले दोस्त कृष्णा को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं.”
Actor और हास्य कलाकार सुदेश लहरी ने इंस्टाग्राम पर कृष्णा अभिषेक के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं कृष्णा अभिषेक हमेशा खुश रहो.”
Actress तनाज ईरानी ने इंस्टाग्राम पर कृष्णा अभिषेक जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, “टैलेंट के पावरहाउस को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. तू मेरा बच्चा है… आज खाने-पीने की पूरी जिम्मेदारी तेरी है, समझे ना?”
हास्य कलाकार-Actor कृष्णा अभिषेक ने ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल,’ ‘द कपिल शर्मा शो,’ और ‘कॉमेडी सर्कस’ समेत कई टेलीविजन शो में काम कर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. Actor अपने शानदार कॉमिक टाइमिंग, मिमिक्री और ‘सपना’ के किरदारों से घर-घर में पहचाने जाते हैं. उन्होंने सुदेश लहरी के साथ मिलकर भी कई कॉमेडी शोज में बेहतरीन प्रस्तुतियां दी हैं. यही कारण है कि दोनों साथ में बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं और अक्सर साथ देखे जाते हैं.
–
एनएस/पीएम
Skip to content