जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में पहुंचे टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स, जवाबदेही की उठाई मांग

Mumbai , 20 जुलाई . New Delhi के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के बैनर तले नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई धांधली व पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के चल रहे संघर्ष के दौरान मनोरंजन जगत से कई सेलेब्स धरना स्थल पर पहुंचे. Monday को टेलीविजन से लेकर Bollywood सेलेब्स ने social media के जरिए बच्चों के हित के लिए आवाज उठाई.

भारतीय Actress, राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता नफीसा अली सोढ़ी ने इंस्टाग्राम पर प्रोटेस्ट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल हुआ. माहौल बहुत ही जोश और भावनाओं से भरा हुआ था. मुझे उम्मीद है कि Government उनकी पीड़ा और चिंताओं को सुनेगी.”

टीवी एक्ट्रेस शफक नाज ने लिखा, “यह किसी पॉलिटिकल पार्टी को सपोर्ट करने या उससे नफरत करन के लिए नहीं है, बल्कि जवाबदेही तय करने के लिए है. माता-पिता अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. यह समय सही और गलत साबित करने का नहीं है, बल्कि उन लोगों के जबाव लेने का है, जो जिम्मेदारी देने वाले पदों पर बैठे हैं.”

उन्होंने लिखा, “शांतिपूर्ण विरोध हमेशा हमारे देश की यात्रा का हिस्सा रहा है. हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने भी गलत होने के समय आवाज उठाई थी. सोनम वांगचुक सर जैसे लोग पर्सनल फायदे के लिए नहीं, बल्कि भविष्य के लिए अपनी आवाज उठा रहे हैं. वहां खड़े स्टूडेंट्स चमत्कार की मांग के बजाय अपनी बात सुने जाने की मांग कर रहे हैं.”

Actress ने आज के हालात पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि स्टूडेंट्स से बातचीत करने के बजाय उन पर बल का सामना करना देखना दर्दनाक है. उन्होंने लिखा, “जब सवालों का जवाब के बजाय डर से दिया जाता है, तो हम सब कुछ खो देते हैं. हम किसी भी तरह की बात से असहमत हो सकते हैं, बहस कर सकते हैं, लेकिन हमें सुनना बंद नहीं कर सकते. मैं अकाउंटेबिलिटी की मांग करने वाले हर स्टूडेंट और हर परिवार के साथ खड़ी हूं. पॉलिटिक्स की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए क्योंकि इंसानियत हमेशा पॉलिटिक्स से पहले आनी चाहिए. आज मेरा दिल भारी है.”

मशहूर निर्देशक अतुल कुलकर्णी ने भी चिंता जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने लिखा, “बोल कि लब आजाद हैं तेरे, बोल जबां अब तक तेरी है.”

एनएस/