तुषार कपूर ने शेयर की करीना से कश्मीर में पहली मुलाकात की यादें

Mumbai , 29 मई . एक्टर तुषार कपूर की डेब्यू फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं. इससे उत्साहित Actor ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ अपनी पहली मुलाकात को यादें ताजा कीं.

से खास बातचीत में तुषार कपूर ने बताया कि करीना कपूर (बेबो) से उनकी पहली मुलाकात कश्मीर में हुई थी. उस समय करीना अपने चाचा ऋषि कपूर की फिल्म ‘शेषनाग’ की शूटिंग देखने के लिए वहां गई हुई थीं. उनके चाचा और तुषार के पिता जितेंद्र कपूर भी वहां काम कर रहे थे.

तुषार ने कहा, ‘‘बचपन में हम ज्यादा नहीं मिलते थे, शायद एक या दो बार ही मुलाकात हुई होगी. उन्होंने पहली मुलाकात को याद करते हुए बताया, ‘‘मैं उनसे कश्मीर में मिला था. 1988 में चिंटू अंकल (ऋषि कपूर) मेरे पापा के साथ शूटिंग कर रहे थे और अपनी भतीजियों को साथ लाए थे.’’

तुषार ने बताया कि कश्मीर में मुलाकात के बाद वह करीना से 12 साल तक नहीं मिले, हालांकि सोशल सर्कल में कभी-कभी मुलाकात हुई थी क्योंकि उनके कुछ कॉमन दोस्त थे.

‘‘मुझे कुछ कहना है’’ की शूटिंग के दौरान भी दोनों के बीच ज्यादा बातचीत नहीं हुई. तुषार कहते हैं कि वह पूरी तरह से अपनी परफॉर्मेंस और फिल्म को सही ढंग से पूरा करने पर फोकस थे.

25 मई को अपनी डेब्यू फिल्म ‘‘मुझे कुछ कहना है’’ के 25 साल पूरे होने पर तुषार कपूर ने एक भावुक पोस्ट भी लिखा. उन्होंने लिखा, ‘‘25 साल पहले 25 मई को मेरा अभिनय का सफर शुरू हुआ. यह फिल्म मुझे सिर्फ डेब्यू ही नहीं दे गई, बल्कि जिंदगी भर की यादें भी दीं. समय कितनी तेजी से बीत गया, यह सोचकर अजीब लगता है.’’

तुषार ने अपने फिल्मी सफर में साथ देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने डायरेक्टर, को-एक्टर्स, पूरी टीम, दोस्तों, परिवार और खासकर दर्शकों का बहुत शुक्रगुजार हूं. पिछले 25 साल में आप सबने मुझे इतना प्यार दिया. आगे भी इसी तरह साथ देते रहिए.’’

एमटी/