स्विट्जरलैंड में समझौता वार्ता के बीच ट्रंप की धमकी जारी, ईरान को फ‍िर दी हमले की चेतावनी

नई द‍िल्‍ली, 21 जून . एक तरफ स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच अगले चरण की समझौता बातचीत चल रही है तो दूसरी ओर President डोनाल्ड ट्रंप की धमक‍ियां बंद होने का नाम नहीं ले रही हैं.

Sunday को अमेरिकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप ने एक बार फ‍िर ईरान के ख‍िलाफ हमले की चेतावनी जारी की. ट्रंप ने ईरान पर लेबनान के हमलावर समूहों को फंड‍िंग करने का आरोप लगाते हुए उन पर रोक लगाने को कहा. और धमकी दी क‍ि अगर ऐसा नहीं हुआ तो अमेर‍िका हमला करेगा.

अमेर‍िका के President डोनाल्‍ड ट्रंप ने social media प्‍लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्‍ट क‍िया, ”ईरान को तुरंत लेबनान में अपने उन समूहों को रोकना चाहिए, जिन्हें वह पैसे देकर समर्थन देता है. वे परेशानी पैदा कर रहे हैं. अगर ईरान ने ऐसा नहीं किया, तो हम ईरान पर फिर से बहुत कड़ा हमला करेंगे, जैसा हमने पिछले हफ्ते किया था, लेकिन इस बार उससे भी ज्यादा जोरदार तरीके से.”

अमेरिका और ईरान के बीच अगले चरण की बातचीत Sunday शाम को होनी है. अमेरिका के साथ बातचीत के लिए ईरान का एक प्रतिनिधिमंडल Saturday देर रात स्विट्जरलैंड पहुंचा है. इसके बाद अमेरिका के उपPresident जेडी वेंस भी बातचीत के लिए Sunday को स्विट्जरलैंड पहुंचे.

इस वार्ता में मध्यस्थ के तौर पर शामिल होने पक‍िस्‍तान के Prime Minister शहबाज शरीफ के साथ Pakistanी प्रतिनिधिमंडल भी स्विट्जरलैंड पहुंच चुका है. स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्रालय ने Pakistanी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया. Pakistanी पीएम के साथ फील्ड मार्शल असीम मुनीर भी मौजूद रहे.

Pakistanी Prime Minister ने कहा, “इस समय मैं पूरी ईमानदारी के साथ President डोनाल्ड ट्रंप को उनके दूरदर्शी और प्रभावशाली नेतृत्व के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, जिसकी वजह से आज यह बैठक संभव हो पाई है.”

शहबाज शरीफ ने कहा क‍ि मुझे लगता है कि यहां होने वाली बातचीत बहुत अच्छी होगी. उम्मीद है कि आने वाले समय में बेहद सकारात्मक और उपयोगी नतीजे लेकर आएगी. मैं अमेरिकी टीम का नेतृत्व करने के लिए उपPresident को भी उनके बेहतरीन नेतृत्व के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं.

एवाई/डीकेपी