ट्रंप का बड़ा बयान: रूस पर नए प्रतिबंधों में ईरान और हिज्‍बुल्लाह को भी किया जा सकता है शामिल

वॉशिंगटन, 14 जुलाई . President डोनाल्ड ट्रंप ने Tuesday को कहा कि दिवंगत सीनेटर लिंडसे ग्राहम की ओर से समर्थित उस कानून में रूस पर लगाए जाने वाले कड़े प्रतिबंधों को बढ़ाकर ईरान और हिज्‍बुल्लाह को भी शामिल किया जा सकता है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि India और चीन जैसे देशों से जुड़े प्रस्तावों पर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है.

व्हाइट हाउस में इराक के Prime Minister अली अल-जैदी के साथ बैठक के दौरान ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह इस कानून पर हस्ताक्षर करेंगे. इस पर उन्होंने कहा कि सांसद इस प्रतिबंध पैकेज का दायरा बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि यह कदम ग्राहम के सम्मान में उठाया जा सकता है, क्योंकि वह रूस के खिलाफ कड़े कदमों के सबसे बड़े समर्थकों में से एक थे.

ट्रंप ने कहा, “मुझे पता है कि लिंडसे इसे बहुत चाहते थे.”

उन्होंने आगे कहा क‍ि मुझे लगता है कि वे इसमें ईरान को भी जोड़ सकते हैं. वे ईरान को जोड़ेंगे, जो एक बहुत बड़ा कदम होगा. वे हिज्‍बुल्लाह को भी इसमें शामिल कर सकते हैं.

ट्रंप ने कहा कि इस प्रस्ताव पर अभी बातचीत चल रही है, लेकिन इसे आगे बढ़ाने के लिए काफी समर्थन दिखाई दे रहा है.

उन्होंने कहा क‍ि हम इस पर विचार कर रहे हैं, लेकिन वे इसे गंभीरता से आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं. यह लिंडसे के सम्मान में है, और यह उनका सबसे बड़ा मुद्दा था. वह इसे किसी भी दूसरी चीज से ज्यादा चाहते थे.”

उन्होंने कहा, “इस बात की अच्छी संभावना है कि यह हो जाएगा.”

जब उनसे पूछा गया कि क्या इस कानून में India और चीन जैसे देशों पर लगाए जाने वाले द्वितीयक प्रतिबंध भी शामिल होंगे, तो ट्रंप ने कहा कि अभी इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है.

उन्होंने कहा, “अगर यह चीन, India और दूसरे देशों पर द्वितीयक प्रतिबंधों की बात है, तो हमें देखना होगा. इस पर अभी चर्चा नहीं हुई है.”

यह बयान ट्रंप और इराकी Prime Minister के बीच इराक, ईरान और मध्य-पूर्व के मुद्दों पर हुई लंबी बातचीत के दौरान आया. ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि क्षेत्र में ईरान का प्रभाव काफी कमजोर हो गया है.

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मध्य-पूर्व अब एक साथ आ रहा है.”

ट्रंप ने कहा, “हम मध्य-पूर्व के दबंग को हटा रहे हैं. ईरान मध्य-पूर्व का दबंग था. उसने इराक और हर दूसरे देश को डराया-धमकाया.”

उन्होंने आगे कहा क‍ि अब कोई डर नहीं है, क्योंकि उनकी सैन्य ताकत को बहुत नुकसान पहुंचा है.

एवाई/डीकेपी