
वॉशिंगटन, 5 जून . अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने Prime Minister Narendra Modi को अपना “अच्छा दोस्त” बताते हुए कहा कि अमेरिका और India के बीच जल्द ही व्यापार समझौता हो सकता है.
व्हाइट हाउस में कोयला और ऊर्जा नीति पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि India की शुल्क (टैरिफ) व्यवस्था की लंबे समय से आलोचना करने के बावजूद दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता आगे बढ़ रही है.
सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो के हालिया India दौरे के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते के करीब पहुंचने संबंधी खबरों पर पूछे गए सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, “हां, हम यह समझौता कर रहे हैं.”
उन्होंने कहा, “हम समझौता कर लेंगे, क्योंकि मुझे आपके Prime Minister बहुत पसंद हैं. वह मेरे अच्छे दोस्त हैं. हमारी आपस में बहुत अच्छी बनती है और हम एक समझौता करेंगे. हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं.”
इस दौरान ट्रंप ने अपनी पुरानी शिकायत भी दोहराई कि India अमेरिकी उत्पादों पर काफी अधिक टैरिफ लगाता रहा है.
उन्होंने कहा, “India ने कई वर्षों तक अमेरिका का फायदा उठाया. वे हमसे बहुत ज्यादा टैरिफ वसूलते थे और खुद लगभग कुछ नहीं देते थे.”
ट्रंप ने उदाहरण देते हुए हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिलों का जिक्र किया. उनका कहना था कि पहले भारी आयात शुल्क के कारण अमेरिकी कंपनियों के लिए भारतीय बाजार में कारोबार करना मुश्किल था.
उन्होंने कहा, “पहले India हार्ले-डेविडसन की मोटरसाइकिलों पर 200 प्रतिशत तक टैरिफ लगा देता था. इसलिए कंपनी के लिए वहां कारोबार करना मुश्किल हो गया. आखिरकार हार्ले-डेविडसन को India में अपने ही प्लांट लगाने पड़े.”
ट्रंप ने कहा कि पहले की व्यापारिक व्यवस्थाओं और उनकी Government की मौजूदा नीति में बड़ा अंतर है.
उन्होंने कहा, “वे हमारे उत्पादों पर बहुत ज्यादा टैरिफ लगाते थे और हम उनसे कुछ नहीं लेते थे. लेकिन अब स्थिति बिल्कुल उलट है और हम India के साथ व्यापार से अच्छी कमाई कर रहे हैं.”
ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब वॉशिंगटन और New Delhi में इस बात की उम्मीद बढ़ रही है कि दोनों देशों के वार्ताकार एक ऐसे व्यापार समझौते के करीब पहुंच रहे हैं, जिससे बाजार तक पहुंच आसान होगी और टैरिफ से जुड़े कई विवाद कम हो सकते हैं.
भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी में व्यापार सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक बन चुका है. दोनों Governmentें लगातार इस बात पर जोर देती रही हैं कि रक्षा, तकनीक, ऊर्जा और महत्वपूर्ण सप्लाई चेन जैसे क्षेत्रों में सहयोग के साथ-साथ आर्थिक संबंधों को भी और मजबूत किया जाना चाहिए.
ट्रंप की बातों में Prime Minister मोदी के साथ उनके व्यक्तिगत संबंधों की झलक भी दिखाई दी, जिसका जिक्र वह अक्सर करते रहे हैं. अपने पहले कार्यकाल के दौरान दोनों नेताओं ने कई बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था, जिनमें ह्यूस्टन का “हाउडी मोदी” कार्यक्रम और Ahmedabad का “नमस्ते ट्रंप” कार्यक्रम शामिल हैं.
–
एवाई/एएस
Skip to content