ओवल ऑफिस में ट्रंप और जेलेंस्की की बैठक, पैट्रियट सिस्टम और कूटनीति पर हुई बातचीत

नई द‍िल्‍ली, 28 जुलाई . यूक्रेन के President वोलोदिमिर जेलेंस्की ने Tuesday को ओवल ऑफिस में President डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. जेलेंस्की ने बताया क‍ि इस दौरान यूक्रेन की सुरक्षा, शांति की कोशिशों और आगे की कूटनीतिक बातचीत को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की.

यूक्रेन के President वोलोदिमिर जेलेंस्की ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, ”अमेर‍िकी President डोनाल्‍ड ट्रंप से ओवल ऑफिस में अच्छी मुलाकात हुई. यूक्रेन के लोगों की जान बचाने और शांति की दिशा में साथ मिलकर जो काम हम कर रहे हैं, उसके लिए आपका धन्यवाद. सबसे पहले, मैंने President ट्रंप को लिंडसे ग्राहम के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. वे यूक्रेन के सच्चे दोस्त थे.”

जेलेंस्‍की ने पोस्‍ट में कहा, ”President और मैंने पैट्रियट इंटरसेप्टर के उत्पादन के लिए लाइसेंस और कुछ अन्य सुझावों पर भी चर्चा की, जो मददगार साबित हो सकते हैं. हमने कूटनीति पर भी बात की. यह जरूरी है कि बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों को फिर से तेज किया जाए. हमारी टीमें आगे की बातचीत की पूरी रूपरेखा तय करेंगी. अमेरिका के मजबूत समर्थन के लिए मैं उनका आभारी हूं.”

एक अन्‍य पोस्‍ट में जेलेंस्‍की ने फ‍िनलैंड के President अलेक्जेडर स्टब से हुई मुलाकात के बारे में बताया. रूस की सैन्य और आर्थिक स्थिति, यूक्रेन की सुरक्षा जरूरतों और अगस्त में होने वाली अहम कूटनीतिक बैठकों की तैयारियों पर अपने विचार साझा किए.

उन्होंने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में कहा, ”मैंने फ‍िनलैंड के President अलेक्जेडर स्टब के साथ हुई मुलाकात में अमेरिका में हुई हमारी बैठकों और इस समय कूटनीति में मौजूद संभावनाओं पर बात की. यह साफ है कि रूस को युद्ध के मैदान में भारी नुकसान हो रहा है और उसकी अर्थव्यवस्था की स्थिति भी लगातार मुश्किल होती जा रही है. एलेक्स ने लंबी दूरी तक असर डालने वाले प्रतिबंधों के जरिए मिली हमारी सफलताओं का जिक्र किया.”

जेलेंस्‍की ने बताया क‍ि हम हर संभव कोशिश कर रहे हैं, ताकि रूसी हमलों से यूक्रेन के लोगों की बेहतर सुरक्षा की जा सके. हमारी जरूरतों को इतनी अच्छी तरह समझने के लिए मैं एलेक्स का आभारी हूं. पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली के लिए मिसाइलों की जरूरत सचमुच हर दिन पड़ रही है.

उन्‍होंने कहा क‍ि हमने कूटनीति पर भी चर्चा की. अगस्त में होने वाली अहम बैठकों की तैयारी चल रही है.

एवाई/डीकेपी