
New Delhi, 19 अगस्त . दिल्ली में ट्रक के सीएनजी सिलेंडर में हुए विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है. अधिकारियों ने पुष्टि की है कि एक अन्य घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया. मृतकों में सभी लोग फ्यूल स्टेशन के कर्मचारी बताए गए हैं.
अधिकारियों के अनुसार, बाहरी दिल्ली के टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक फ्यूल स्टेशन पर Wednesday को ट्रक में सीएनजी भरने के दौरान उसका सिलेंडर फट गया. दिल्ली Police ने बताया कि इस हादसे में छह लोग घायल हुए.
मृतकों में एक की पहचान 25 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है, जो पश्चिमी दिल्ली के बाबा हरिदास कॉलोनी का रहने वाला था. दूसरे मृतक की पहचान 32 वर्षीय सनी निजामपुर के रूप में हुई है. तीसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. हालांकि, Police ने पुष्टि की है कि तीनों मृतक सीएनजी पंप के कर्मचारी थे.
अधिकारियों के अनुसार, हादसे के समय ट्रक के सीएनजी सिलेंडर में गैस भरा जा रहा था. आशंका जताई गई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.
दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के अनुसार, घायल छह लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया. अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के समय वे आसपास खड़े थे और इसकी चपेट में आने से घायल हो गए.
डीएफएस ने बताया कि उसे दोपहर 3 बजकर 37 मिनट पर विस्फोट की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की छह गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया.
विस्फोट की जानकारी मिलते ही Police और दमकल विभाग की बड़ी टीमें मौके पर पहुंच गईं. इसके बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट के सही कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है.
फायर सर्विस के एक अधिकारी ने कहा, “विस्फोट किन कारणों से हुआ, इसकी जांच की जा रही है.”
अधिकारियों ने बताया कि धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए. जांच जारी रहने तक लोगों से क्षेत्र से दूर रहने की अपील की गई है. अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.
–
एएमटी/एबीएम
Skip to content