
अगरतला, 21 जुलाई . त्रिपुरा के Chief Minister माणिक साहा ने Tuesday को कहा कि Police महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग के असामयिक निधन से राज्य ने एक ईमानदार, दक्ष और कर्तव्यनिष्ठ Police अधिकारी को खो दिया है. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनसुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा याद रखी जाएगी.
अनुराग का शव Monday को अगरतला स्थित राज्य Police मुख्यालय में उनके कार्यालय से जुड़े बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला था.
Chief Minister ने डीजीपी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अपने पूरे सेवा जीवन में अनुराग ने ईमानदारी, पेशेवर दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया, जिसके कारण उन्हें सहयोगियों और आम जनता का व्यापक सम्मान मिला.
श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया से बातचीत में माणिक साहा ने कहा, “जनसुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा याद रखी जाएगी. उनके असामयिक निधन से राज्य ने एक ईमानदार, कुशल, कर्तव्यनिष्ठ और जनसेवा के प्रति समर्पित Police अधिकारी को खो दिया है.”
उन्होंने कहा कि अनुराग की कार्यकुशलता और ईमानदार नेतृत्व के कारण त्रिपुरा में कानून-व्यवस्था की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ. उनके अनुसार अनुराग ने अपने पूरे करियर में सत्यनिष्ठा, साहस, पेशेवर क्षमता और सार्वजनिक सेवा के प्रति अटूट समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया.
Chief Minister ने उनके निधन को Government और Police विभाग के लिए “अपूरणीय क्षति” बताते हुए कहा कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी द्वारा छोड़ी गई कमी को भर पाना बेहद कठिन होगा.
उन्होंने कहा, “जब तक अनुराग थे, मुझे हमेशा भरोसा रहता था कि राज्य की कानून-व्यवस्था सुरक्षित हाथों में है.” Chief Minister ने बताया कि 18 जुलाई को त्रिपुरा Police की पासिंग आउट परेड के दौरान उनकी अनुराग से मुलाकात हुई थी और उस समय वह पूरी तरह प्रसन्न और सामान्य दिखाई दे रहे थे.
माणिक साहा ने कहा कि मामले में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और कानून के अनुसार जांच आगे बढ़ाई जाएगी. उन्होंने यह भी बताया कि प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अनुराग की मौत फांसी लगने से हुई है.
Chief Minister ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सबसे बड़ी क्षति परिवार को हुई है और उन्होंने ईश्वर से उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की.
उन्होंने कहा, “उनका नेतृत्व, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति समर्पण और जनता की सेवा हमेशा सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा.”
Chief Minister ने कहा कि अनुराग की विरासत आने वाली पीढ़ियों के Policeकर्मियों और नागरिकों को प्रेरित करती रहेगी. उन्होंने कहा कि अनुराग ने यह सिखाया कि सच्चा नेतृत्व कर्तव्य, संवेदनशीलता और निस्वार्थ सेवा की भावना पर आधारित होता है.
इस बीच, Governor इंद्र सेना रेड्डी नल्लू, Chief Minister माणिक साहा, कई मंत्री, मुख्य सचिव जितेंद्र कुमार सिन्हा, गृह सचिव अभिषेक सिंह, कार्यवाहक डीजीपी जी.एस. राव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने Tuesday को अनुराग को श्रद्धांजलि अर्पित की.
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद उनके पार्थिव शरीर को परिजनों और वरिष्ठ Police अधिकारियों के साथ Odisha और दिल्ली होते हुए उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरौत स्थित उनके पैतृक स्थान के लिए रवाना किया गया, जहां Wednesday सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
1994 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग के सम्मान में त्रिपुरा Government ने Tuesday को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की. अनुराग ने 17 मई 2025 को त्रिपुरा के डीजीपी का पदभार संभाला था. इससे पहले वह राज्य में डीजीपी (इंटेलिजेंस) के पद पर कार्यरत थे.
–
डीएससी
Skip to content