
New Delhi, 12 जून . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पार्टी थी, अब नहीं है, अब सच्चाई यह है कि इस पार्टी को कोई भी पूछने वाला नहीं है.
उन्होंने Friday को से बातचीत में कहा कि टीएमसी की विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है और यह सबकुछ इसलिए हो रहा है, क्योंकि टीएमसी को लेकर राज्य के लोगों का आक्रोश अपने चरम पर पहुंच चुका है. इस पार्टी के रवैये से कोई खुश नहीं है, क्योंकि इसने आज तक जनता के हित में कोई काम नहीं किया. इस बात को नहीं भुलाया जा सकता है कि कैसे कांग्रेस को तोड़कर कभी टीएमसी का गठन किया गया था. इतिहास इस बात का साक्षी है कि कैसे टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के दफ्तर में घुसकर उसमें तोड़फोड़ की थी. यही नहीं, उसके कार्यकर्ताओं को भी पीटा था और फिर से इतिहास खुद को अलग तरह से दोहरा रहा है. आज टीएमसी में टूट की स्थिति बनी हुई है, उसके नेता इधर-उधर भाग रहे हैं. इन्हें कोई पूछने वाला नहीं है. वजह साफ है कि सूबे की जनता का आक्रोश इन लोगों के खिलाफ अपने चरम पर पहुंच चुका है.
उन्होंने अभिषेक बनर्जी पर भी निशाना साधा. उनके मुताबिक, अभिषेक बनर्जी को अपने कार्यों का सीधा हिसाब जनता के सामने प्रस्तुत करना होगा. उन्हें यह बताना होगा कि उन्होंने क्या-क्या किया. वो तो खुद को पश्चिम बंगाल का राजा समझ रहे थे, खुद को युवराज समझ रहे थे. अभी उन्हें सिर्फ सीआईडी ने बुलाया है. लेकिन, मैं एक बात दावे के साथ कहता हूं कि आने वाले दिनों में कई जांच एजेंसियों की ओर से समन जारी किया जाएगा. उनसे आने वाले दिनों में कई मुद्दों को लेकर पूछताछ होगी. उम्मीद है कि उनका यह भ्रम अब दूर हो गया होगा कि वो पश्चिम बंगाल के राजा या युवराज हैं.
उन्होंने Prime Minister के बयान पर भी सहमति जताई. उन्होंने कहा कि Prime Minister ने अपने बयान में कुछ गलत नहीं कहा है. एक तरफ जहां पूरी दुनिया के अधिकांश देशों में उथल-पुथल का सिलसिला जारी है, तो वहीं दूसरी तरफ Prime Minister मोदी के नेतृत्व में देशभर में विकास के कार्य दोहरी गति से हो रहे हैं. लोगों के हितों के काम किए जा रहे हैं और देश का विकास दर 7.8 फीसद के करीब है, वो भी ऐसी स्थिति में जब अधिकांश देशों में विकास दर माइनस में है. इसका श्रेय निश्चित तौर पर Prime Minister मोदी की कार्यशैली को ही जाता है, जिनके प्रयासों से देशभर में विकास की गति तेज हो रही है. आने वाले दिनों में हमें इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेंगे.
–
एसएचके/एबीएम
Skip to content