
गोरखपुर, 10 अगस्त . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Monday को गोरखपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा को देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित करते हुए कहा कि तिरंगा India के आन, बान और शान की पहचान है.
उन्होंने कहा कि देश की आजादी किसी एक व्यक्ति या परिवार के प्रयासों से नहीं, बल्कि असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान से मिली है. आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अनेक नायकों को लंबे समय तक वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे.
Chief Minister ने कहा कि India के स्वतंत्रता आंदोलन का केंद्र बिंदु उत्तर प्रदेश रहा है. मंगल पांडेय द्वारा लगाई गई चिंगारी से शुरू हुई क्रांति ने गोरखपुर के शहीद बंधू सिंह, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, बिठूर-Kanpur के तात्या टोपे और मेरठ के धन सिंह कोतवाल जैसे क्रांतिकारियों के नेतृत्व में व्यापक रूप लिया और देखते ही देखते आजादी की लड़ाई गांवों से निकलकर पूरे देश में फैल गई.
उन्होंने कहा कि देश को आजादी ऐसे ही नहीं मिली, बल्कि इसके लिए India के वीरों को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी. चौरी चौरा की घटना ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी, जबकि काकोरी ट्रेन एक्शन ने अंग्रेजों द्वारा India से लूटे जा रहे धन को वापस हासिल करने और स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा देने का काम किया.
सीएम योगी ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन को अंग्रेजों ने ‘डकैती’ कहा था और दुर्भाग्य से आजादी के बाद भी लंबे समय तक इसे उसी रूप में पढ़ाया जाता रहा. क्रांतिकारियों के इससे बड़े अपमान की कल्पना नहीं की जा सकती. Prime Minister Narendra Modi ने काकोरी की घटना को ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ के रूप में सम्मान दिया और बताया कि जो लोग India को लूट रहे थे, क्रांतिकारियों ने उन्हीं से देश का धन वापस हासिल किया.
Chief Minister ने कहा कि आजादी के बाद भी अनेक क्रांतिकारियों को वह सम्मान नहीं मिल पाया, जिसके वे हकदार थे. उनकी मूर्तियां तक स्थापित नहीं करने दी गईं और उनके नाम पर संस्थाओं के नामकरण की भी अनुमति नहीं दी गई. लंबे समय तक एक ही परिवार के नाम पर संस्थाओं और योजनाओं के नाम रखे जाते रहे. आज देश के उन क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने का काम किया जा रहा है, जिनके बलिदान से India स्वतंत्र हुआ.
उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से देश की युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों के संघर्ष, त्याग और बलिदान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. यह तिरंगा यात्रा भी उन्हीं वीर क्रांतिकारियों को सम्मान और श्रद्धांजलि देने का माध्यम है. तिरंगा India के आन, बान और शान का प्रतीक है. देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए उन्होंने हर नागरिक से अपने घर पर गर्व के साथ तिरंगा फहराने की अपील की.
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अलग-अलग समय में स्वतंत्रता सेनानियों ने अलग-अलग प्रकार के ध्वजों के साथ आजादी की लड़ाई को गति दी. लेकिन आजादी के बाद भी लंबे समय तक आम भारतीयों को अपने घर पर राष्ट्रध्वज फहराने का अधिकार नहीं था. इसके लिए लोगों को न्यायालय तक जाना पड़ा.
सीएम योगी ने कहा, ”हमारा सौभाग्य है कि जिस राष्ट्रध्वज को अपने घर पर लगाने के लिए पहले India के नागरिकों को न्यायालय में लड़ाई लड़नी पड़ती थी, आज वही तिरंगा हर घर की शान बन रहा है.” Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Monday को गोरखपुर के टाउनहाल से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा की शुरुआत की.
इससे पहले उन्होंने नगर निगम परिसर में स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
–
विकेटी/एसके
Skip to content