
Patna, 20 मई . बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई 4.0 के विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी जहां आंदोलनरत हैं, वहीं प्रदेश के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों से आंदोलन का रास्ता छोड़कर परीक्षा की तैयारी करने की अपील की है.
मंत्री मिथिलेश तिवारी ने Wednesday को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि Government टीआरई-4 भर्ती को लेकर लगातार तैयारी कर रही है. आंदोलन करने से कोई फायदा नहीं है. जो चीज होने जा रही है, उसी के लिए आंदोलन यह ठीक नहीं लग रहा है. वैसे किसी को आंदोलन करने से रोका नहीं जा सकता है. उन्होंने अभ्यर्थियों से आंदोलन छोड़कर परीक्षा की तैयारी करने की अपील की.
उन्होंने कहा कि कुछ बाहरी लोग छात्रों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं. मंत्री के मुताबिक, Government इस बात पर भी नजर रख रही है कि आंदोलन में कौन-कौन लोग शामिल हो रहे हैं. इस बीच, बिहार में Wednesday को भी टीआरई 4 शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन को लेकर छात्रों का गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर दिखा. Patna में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रदर्शन करने पहुंचे, लेकिन प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही Police ने कई छात्र नेताओं को हिरासत में ले लिया.
छात्र जंजीर पहनकर विरोध जता रहे थे और Government से जल्द वैकेंसी जारी करने की मांग कर रहे थे. अभ्यर्थी बड़ी संख्या में Patna कॉलेज पहुंचे थे, लेकिन कॉलेज और आसपास के इलाकों में भारी Police बल तैनात रहा. कई जगह छात्रों और Police के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. अभ्यर्थियों का कहना है कि Government लंबे समय से सिर्फ आश्वासन दे रही है, लेकिन अब तक परीक्षा का स्पष्ट शेड्यूल जारी नहीं हुआ.
अभ्यर्थियों की मुख्य मांग है कि बीपीएससी जल्द से जल्द टीआरई 4.0 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करे. अभ्यर्थियों का कहना था कि लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया को लेकर केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन अब तक विज्ञापन जारी नहीं हुआ है.
अभ्यर्थियों का कहना है कि बीपीएससी ने पहले कहा था कि 19-20 अप्रैल को विज्ञापन जारी होगा और 26 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी. इससे पहले भी कहा गया था कि विभाग से रिक्विजिशन मिल चुका है, लेकिन अब तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया. बताया जा रहा है कि टीआरई 4.0 के तहत 46 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती होनी है, लेकिन विज्ञापन में लगातार हो रही देरी से अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी है.
–
एमएनपी/डीकेपी
Skip to content