
जोधपुर/बीकानेर, 20 जून . Union Minister गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि नीट परीक्षा में पारदर्शिता लाना Government की प्राथमिकता है और Government उसी को लाने पर काम कर रही है, Sunday को देशभर में शांतिपूर्वक परीक्षा आयोजित कराई जाएगी.
Union Minister गजेंद्र सिंह शेखावत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि केंद्र Government की सर्वोच्च प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि सभी परीक्षाएं पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुरूप आयोजित हों. परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए. इसके लिए Government आधुनिक तकनीक और उपलब्ध संसाधनों का व्यापक स्तर पर उपयोग कर रही है.
नीट की दोबारा परीक्षा को लेकर पूछे गए सवाल पर शेखावत ने कहा कि Government का पूरा ध्यान निष्पक्ष और विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर है. उन्होंने कहा कि तकनीकी साधनों की मदद से परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाया जा रहा है. साथ ही उन्होंने बताया कि इस विषय पर Prime Minister Narendra Modi की भी लगातार नजर बनी हुई है. शेखावत ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि परीक्षाएं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न होंगी.
वहीं, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने पत्रकारों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा दौरे पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जब छात्र अपनी परीक्षाओं और तैयारी में व्यस्त थे, तब ऐसे संवेदनशील समय में Political दौरा उचित नहीं था. राहुल गांधी अराजकता की भाषा बोलते हैं, जबकि देश के नागरिक परिपक्व हैं और उन्हें विश्वास है कि देश सुरक्षित हाथों में है. राहुल गांधी को कोटा जाकर इस तरह राजनीति नहीं करना चाहिए था, बल्कि विद्यार्थियों को पढ़ाई करने देना चाहिए था.
उन्होंने कहा कि देश भर में नीट की परीक्षाएं पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुरूप आयोजित होंगी. इस पर लोग राजनीति करना बंद कर दें, इससे कुछ मिलने वाला नहीं है. विद्यार्थी अपनी तैयारी कर रहे हैं और कुछ लोगों की गलती की वजह से इसको खराब नहीं किया जाना चाहिए, पिछले बार जिस तरह से काम हुआ था, उसे रोकने के लिए Government लगातार काम कर रही है.
–
पीएम
Skip to content