बिहार में 5 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण, 8 डीएसपी भी बदले

Patna, 20 मई . बिहार में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए Government लगातार प्रयास कर रही है. इसी क्रम में बिहार Government ने प्रदेश के पांच भारतीय Police सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का स्थानांतरण किया है तो आठ Police उपाधीक्षकों का भी तबादला किया है.

बिहार Government के गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है. नवगछिया के Police अधीक्षक राजेश कुमार को साइबर अनुसंधान एवं अभियान, आर्थिक अपराध इकाई, Patna की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि वैभव शर्मा को नवगछिया का एसपी बनाया गया है. इसी तरह Police उप महानिरीक्षक, विधि व्यवस्था, Patna आनंद कुमार को Police उप महानिरीक्षक, सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि विधि व्यवस्था के उप महानिरीक्षक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

अपराध अनुसंधान विभाग के एसपी आदित्य कुमार को समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र बल 14 का दायित्व दिया गया है. इसके अलावा, Patna सिटी के अनुमंडल Police पदाधिकारी गौरव कुमार को पूर्णिया, बांका के Police उपाधीक्षक अनुपेश नारायण को सुपौल, अपराध अनुसंधान विभाग, Patna के Police उपाधीक्षक विकास कुमार को विशेष कार्य बल में Police उपाधीक्षक, जहानाबाद और (साइबर क्राइम) के Police उपाधीक्षक गोपाल कृष्ण को कैमूर के मोहनियां का अनुमंडल Police पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इसी तरह, पूर्णिया के ट्रैफिक Police उपाधीक्षक कौशल किशोर कमल को अपराध अनुसंधान विभाग, Patna भेजा गया है, जबकि रंजन कुमार सिंह, जो Patna में अपराध अनुसंधान विभाग में Police उपाधीक्षक के पद पर तैनात थे, उन्हें पूर्णिया यातायात Police का उपाधीक्षक बनाया गया है.

डीएसपी आर्थिक अपराध इकाई सुरेश प्रसाद राम को विशेष निगरानी विभाग का डीएसपी बनाया गया है, तथा अपराध अनुसंधान विभाग के डीएसपी कृष्ण कुमार गुप्ता को डीएसपी विशेष निगरानी बनाया गया है. इससे पहले भी हाल के दिनों में आईपीएस अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया था.

एमएनपी/डीकेपी