प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’ का ट्रेलर ‘दमदार’, महेश बाबू ने की तारीफ

Mumbai , 24 जनवरी . साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू और Actress प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगे. हाल ही में Actress की आने वाली फिल्म ‘द ब्लफ’ का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसका समर्थन Actor महेश बाबू ने किया.

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म के ट्रेलर की क्लिप शेयर की. इसमें Actress एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं. Actor ने पोस्ट कर इसे कैप्शन दिया, “ट्रेलर बहुत अच्छा लगा. प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर दमदार और मजबूत अंदाज में नजर आ रही हैं.”

महेश बाबू ने प्रियंका को “अटल” और “मजबूत” बताया है. उन्होंने पोस्ट कर इसे कैप्शन देते हुए लिखा, “फिल्म ‘द ब्लफ’ की पूरी टीम को 25 फरवरी के लिए ढेरों शुभकामनाएं.”

बता दें कि ‘द ब्लफ’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें Actress ‘ब्लडी मैरी’ नामक एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं, जो पूर्व में समुद्री डाकू रह चुकी है. फिल्म के ट्रेलर में Actress के परफॉर्मेंस ने दर्शकों का ध्यान खींचा है. यह फिल्म 25 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

इसके अलावा, प्रियंका एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में Actress के साथ महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. साथ ही, इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रकाश राज जैसे कलाकार भी हैं. वहीं, मेकर्स ने Actress का लुक भी रिवील कर दिया है. इसमें प्रियंका चोपड़ा पीली साड़ी में बंदूक थामें नजर आ रही हैं.

इस फिल्म के जरिए राजामौली फिर से दर्शकों को ऐतिहासिक दुनिया में ले जाने के लिए तैयार हैं. फैंस में भी फिल्म को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है. वे स्क्रीन पर प्रियंका और महेश बाबू को साथ में देखने के लिए बेताब हैं और साथ ही, कई सालों के बाद ये फिल्म प्रियंका की India में वापसी जैसी भी है.

साल 2027 में फिल्म के रिलीज की आशंका जताई जा रही है. इसके साथ Actress ‘कृष-4’ में भी नजर आ सकती हैं.

एनएस/एएस