
ग्रेटर नोएडा, 20 मई . ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में Wednesday को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. दादरी बाईपास पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार मामा और भांजी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. Police से मिली जानकारी के अनुसार, 20 मई को थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत एक अपाचे मोटरसाइकिल पर शहजाद पुत्र रहमत, एक महिला और एक बच्ची सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान दादरी बाईपास पर किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार शहजाद और बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में घायल महिला को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार, महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है. दुर्घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया.
Police आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई. Police ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया. मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
Police अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही फरार वाहन चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा. इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दादरी बाईपास पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके.
–
पीकेटी/डीकेपी
Skip to content