
ग्रेटर नोएडा, 22 अगस्त . ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित गोल्फ होम्स सोसाइटी में Saturday को निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. निर्माणाधीन हिस्से में काम कर रहे दो मजदूर 14वीं मंजिल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उपचार के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया.
हादसे की सूचना मिलते ही बिसरख थाना Police मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. Police के अनुसार, घटना 22 अगस्त 2026 को गोल्फ होम्स सोसाइटी में निर्माण कार्य के दौरान हुई. काम करते समय दो मजदूर अचानक 14वीं मंजिल से नीचे गिर गए. ऊंचाई से गिरने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे. मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की. हालांकि, उनकी हालत बेहद गंभीर होने के कारण चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके. Police ने निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है.
मृतकों की पहचान Government पुत्र अब्दुल खालिक Government और जमाल शेख पुत्र अब्दुल हौसले के रूप में हुई है. दोनों मूल रूप से पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले के रहने वाले बताए गए हैं. Police के मुताबिक Government निवासी कलामती, थाना साहिबगंज, जिला कूच बिहार का रहने वाला था और उसकी उम्र करीब 19 वर्ष थी. वहीं दूसरे मृतक जमाल शेख की उम्र करीब 45 वर्ष बताई गई है. दोनों मजदूर निर्माण कार्य में लगे हुए थे. हादसे की जानकारी मिलने के बाद बिसरख थाना Police ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. Police ने निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है.
Police की ओर से मामले में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. हादसा किस परिस्थितियों में हुआ और निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है. फिलहाल बिसरख थाना Police ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.
Police द्वारा मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है और हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
–
पीकेटी/एएमटी
Skip to content