
New Delhi, 21 जुलाई . राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में Tuesday को किसान घाट पर प्रस्तावित प्रदर्शन, धरना और रैली को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक Police ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली ट्रैफिक Police के अनुसार, सत्याग्रह मार्ग, वेलोड्रोम रोड, राजघाट डीटीसी डिपो रोड और आसपास के इलाकों में यातायात सबसे अधिक प्रभावित रहने की संभावना है. ऐसे में लोगों से इन मार्गों से बचने और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी गई है.
जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक को दिल्ली गेट, राजघाट क्रॉसिंग, गुरु नानक चौक, शांतिवन चौक, राजघाट डीटीसी डिपो और आईपी फ्लाईओवर से डायवर्ट किया जा सकता है. इसके अलावा राजघाट डीटीसी बाइपास रोड और आसपास की अन्य सड़कों पर भी ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है.
दिल्ली ट्रैफिक Police ने विशेष रूप से उन यात्रियों को पहले से योजना बनाने की सलाह दी है, जिन्हें एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या आसपास के क्षेत्रों की ओर जाना है. Police का कहना है कि समय से पहले निकलने पर अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकता है.
Police ने लोगों से अपील की है कि ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक Policeकर्मियों के निर्देशों का पूरी तरह पालन करें. वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और सड़क किनारे पार्किंग से बचें क्योंकि इससे यातायात बाधित होता है. साथ ही, यात्रा से पहले और यात्रा के दौरान नेविगेशन ऐप्स का उपयोग करें, ताकि रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट मिलते रहें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग चुने जा सकें.
दिल्ली ट्रैफिक Police ने कहा है कि यह सभी व्यवस्थाएं सार्वजनिक सुरक्षा और सुचारु यातायात संचालन सुनिश्चित करने के लिए की जा रही हैं. लोगों से धैर्य बनाए रखने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और Police के साथ सहयोग करने की अपील की गई है. किसी भी प्रकार की ट्रैफिक जानकारी या सहायता के लिए लोग दिल्ली ट्रैफिक Police की वेबसाइट, social media प्लेटफॉर्म, व्हाट्सऐप नंबर 8750871493 तथा हेल्पलाइन नंबर 1095 और 011-25844444 पर संपर्क कर सकते हैं. Police ने इस दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद भी जताया है.
–
पीएम
Skip to content