पीएम मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 17 जुलाई को कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

चंडीगढ़, 15 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi 17 जुलाई को चंडीगढ़ का दौरा करेंगे. पीएम मोदी के प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे को देखते हुए चंडीगढ़ ट्रैफिक Police ने आम जनता के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. Police ने लोगों से निर्धारित मार्गों पर अनावश्यक आवाजाही से बचने और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की है.

ट्रैफिक Police के अनुसार, 17 जुलाई को चंडीगढ़ बैरियर से पीईसी लाइट प्वाइंट होते हुए सेक्टर 2/3/10-11 चौक तक यातायात को वीवीआईपी मूवमेंट के मद्देनजर डायवर्ट या प्रतिबंधित किया जा सकता है. आम नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे दोपहर 3 बजे तक इस मार्ग का उपयोग करने से बचें.

Police ने यह भी बताया कि Prime Minister के दौरे के दौरान शहर के अन्य कुछ प्रमुख मार्गों पर भी आवश्यकता अनुसार यातायात को अस्थायी रूप से रोका या डायवर्ट किया जा सकता है.

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नागरिकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है, ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके. साथ ही, ट्रैफिक से जुड़े ताजा अपडेट के लिए लोगों से चंडीगढ़ ट्रैफिक Police के आधिकारिक social media अकाउंट्स पर नजर बनाए रखने को कहा गया है.

कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों, आमंत्रित व्यक्तियों और सरकारी कर्मचारियों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने के निर्देश दिए गए हैं.

ट्रैफिक Police ने आम जनता को चेतावनी दी है कि साइकिल ट्रैक, पैदल मार्ग (पैदल पथ) और नो-पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़ा करने या चलाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा वाहनों को टो कर हटाया जाएगा.

चंडीगढ़ ट्रैफिक Police ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के मद्देनजर लगाए गए प्रतिबंधों और डायवर्जन के कारण होने वाली असुविधा के लिए खेद है.

बता दें कि पीएम मोदी 110 साल पुराने जालंधर कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे, जिसका केंद्र Government ने अमृत India स्टेशन योजना के तहत जीर्णोद्धार किया है. वे जालंधर और वाराणसी के बीच एक और ट्रेन सेवा की शुरुआत करेंगे.

एएमटी/डीकेपी