पाकिस्तान: खाई में गिरी टूरिस्ट वैन, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

रावलपिंडी, 10 जून . Pakistan के इस्लामाबाद-मरी एक्सप्रेसवे पर Wednesday को एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि सभी एक ही परिवार के सदस्य थे.

टूरिस्ट वैन मोड़ लेते समय नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे नाले में जा गिरी. दुर्घटना के तुरंत बाद वाहन में आग लग गई, जिससे कई यात्री अंदर ही फंस गए.

नेशनल हाईवेज एंड मोटरवे Police (एनएचएमपी) के अनुसार, हादसा खाजुत क्षेत्र के निकट हुआ. Police ने बताया कि वैन ऐसी स्थिति में पलटी कि यात्री उसका दरवाजा नहीं खोल सके और आग लगने के कारण कई लोग बाहर निकलने में असफल रहे.

जिओ न्यूज ने मरी के डिप्टी कमिश्नर आगा जहीर अब्बास शिराजी के हवाले से बताया कि टूरिस्ट वैन जिसमें एक ही परिवार के 23 लोग सवार थे, मरी एक्सप्रेसवे पर खजुत में हादसे का शिकार हो गई.

शिराजी ने कहा कि वैन की रफ्तार बहुत तेज थी, इस वजह से चालक नियंत्रण नहीं रख सका और किनारे की दीवार को तोड़ता हुआ नाले में जा गिरा.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक और घायल सभी एक ही परिवार के सदस्य थे. यह परिवार पंजाब के मुल्तान शहर से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मरी जा रहा था.

हादसे की सूचना मिलते ही मोटरवे Police, स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए. बचावकर्मियों ने आग पर काबू पाने और यात्रियों को बाहर निकालने का अभियान चलाया. मृतकों के शव और झुलसे/घायल लोगों को इलाज के लिए इस्लामाबाद स्थित Pakistan इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) अस्पताल भेजा गया.

इस हादसे पर Pakistan की नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि वह इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं.

प्रमुख दैनिक डॉन के अनुसार, पिछले महीने मरी रोड पर पुनर्निर्माण कार्य के कारण यातायात को एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ दिया गया था, जिसके चलते इस मार्ग पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया था. फिलहाल हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है.

केआर/