
New Delhi, 24 जुलाई . केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने Friday को राज्यसभा में बताया कि पर्यटकों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने के उद्देश्य से देश के 15 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में विशेष टूरिस्ट Police तैनात की गई है.
उन्होंने कहा कि तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, गोवा, कर्नाटक, केरल, Maharashtra, Himachal Pradesh, जम्मू-कश्मीर, Madhya Pradesh, Odisha, पंजाब, Rajasthan , सिक्किम और उत्तर प्रदेश में यात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए टूरिस्ट Police की तैनाती की गई है.
राज्यसभा चंद्रकांत हंडोरे के सवाल का जवाब देते हुए शेखावत ने बताया कि Police अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो ने टूरिस्ट Police योजना पर एक अध्ययन कराया और इसके आधार पर सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में इस योजना को समान रूप से लागू करने के लिए एक व्यापक रिपोर्ट तैयार की.
उन्होंने स्पष्ट किया कि टूरिस्ट Police की अलग इकाइयों की स्थापना के लिए केंद्र Government के पर्यटन मंत्रालय की ओर से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोई विशेष वित्तीय सहायता या पैकेज नहीं दिया गया है.
पर्यटन मंत्री ने कहा कि पर्यटन मंत्रालय ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट के माध्यम से एक अध्ययन कराया, ताकि टूरिस्ट Police की आवश्यकता को समझा जा सके और उन्हें पर्यटकों की जरूरतों के प्रति अधिक संवेदनशील बनाया जा सके.
उन्होंने बताया कि “राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में टूरिस्ट Police की कार्यप्रणाली और सर्वोत्तम प्रथाओं का दस्तावेजीकरण” नामक अध्ययन रिपोर्ट सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजी गई है.
शेखावत ने कहा कि आईआईटीटीएम द्वारा तैयार एक प्रशिक्षण मॉड्यूल भी गृह मंत्रालय को भेजा गया, जिसे बाद में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों तक पहुंचाया गया.
उन्होंने बताया कि पर्यटकों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने गृह मंत्रालय और बीपीआरएंडडी के सहयोग से New Delhi में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के Police महानिदेशकों और Police महानिरीक्षकों का राष्ट्रीय सम्मेलन भी आयोजित किया.
सांसद चंद्रकांत हंडोरे ने अपने प्रश्न में देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर टूरिस्ट Police योजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी मांगी थी.
उन्होंने यह भी पूछा था कि क्या केंद्र Government ने टूरिस्ट Police कर्मियों के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल, धोखाधड़ी की रोकथाम और विदेशी भाषाओं की जानकारी से जुड़े मानकीकृत प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार किए हैं.
–
एएमटी/
Skip to content