
Mumbai , 6 जुलाई . Mumbai में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. India मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है.
बृहन्Mumbai महानगरपालिका (बीएमसी) ने एहतियात के तौर पर Monday को Mumbai के सभी सरकारी और निजी स्कूलों तथा कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया है. छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है. Mumbai के अलावा ठाणे, नवी Mumbai और पालघर में भी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. हालांकि, सरकारी और निजी कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे तथा तय समय के अनुसार कामकाज जारी रहेगा.
दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने के बाद पिछले कई दिनों से Mumbai और आसपास के इलाकों में लगातार तेज बारिश हो रही है. शहर के कई निचले क्षेत्रों में जलभराव हो गया है, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ है.
कई स्थानों पर वाहन पानी में फंस गए या डूब गए हैं. वहीं, कुछ इलाकों में जनहानि की घटनाएं भी सामने आई हैं. प्रशासन ने नागरिकों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने और मौसम विभाग द्वारा जारी सलाह का पालन करने की अपील की है.
भारी बारिश के मद्देनजर Mumbai विश्वविद्यालय ने भी Monday को आयोजित होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, परीक्षाओं की नई तिथि जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी. छात्रों को नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपडेट देखने की सलाह दी गई है.
बारिश का असर परिवहन व्यवस्था पर भी साफ दिखाई दे रहा है. छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तेज बारिश, 42 नॉट्स तक की रफ्तार से चली हवाओं और कम दृश्यता के कारण रनवे संचालन लगभग एक घंटे तक रोकना पड़ा. इसके चलते चार उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि 13 विमानों को निकटवर्ती हवाई अड्डों की ओर डायवर्ट किया गया. वहीं, कुर्ला स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) सहित 10 से अधिक प्रमुख स्थानों पर जलभराव के कारण Mumbai लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित रहीं और कई ट्रेनें देरी से चलीं.
पश्चिम रेलवे Mumbai मंडल ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है- वसई रोड और विरार स्टेशनों के बीच पानी भरने के कारण, इन स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाएं बहुत सीमित रूप में चल रही हैं. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे देरी की संभावना को ध्यान में रखें, अपनी यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाएं और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें. असुविधा के लिए हमें खेद है और हम आपके धैर्य और सहयोग की सराहना करते हैं.
बीएमसी और अन्य संबंधित एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. राहत एवं बचाव दल संवेदनशील इलाकों में तैनात हैं तथा जलनिकासी का कार्य तेजी से जारी है. मौसम विभाग ने अगले कुछ समय तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है. इसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और केवल आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है.
–
एएस
Skip to content