
New Delhi, 30 जुलाई . India Government के पर्यटन मंत्रालय ने Thursday को देश को वैश्विक स्तर पर पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए. यह रणनीतिक साझेदारी गैर-विशिष्ट और गैर-वित्तीय आधार पर की गई है.
इस समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में हुआ. इस अवसर पर पर्यटन मंत्रालय के सचिव भुवनेश कुमार, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और इंडिगो के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.
समझौते के दौरान गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह साझेदारी पर्यटन मंत्रालय के प्रमुख ‘इन्क्रेडिबल इंडिया’ ब्रांड और इंडिगो के व्यापक घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को एक साथ लाकर India के पर्यटन प्रचार को नई मजबूती देगी.
उन्होंने कहा कि इस तरह की साझेदारियां India के पर्यटन संदेश को दुनिया के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में मदद करेंगी और देश को दुनिया के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में और मजबूत पहचान दिलाएंगी.
समझौते के तहत पर्यटन मंत्रालय और इंडिगो मिलकर “इन्क्रेडिबल इंडिया बाय इंडिगो” नाम से वैश्विक संचार अभियान चलाएंगे, जिसके माध्यम से India की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्मिक स्थल, वेलनेस टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म, वन्यजीव पर्यटन और अन्य विशेष पर्यटन अनुभवों को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा.
इस अभियान का प्रचार डिजिटल और प्रिंट मीडिया, एयरपोर्ट ब्रांडिंग, इन-फ्लाइट प्लेटफॉर्म, social media, अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल प्रदर्शनी और अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए किया जाएगा.
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पर्यटन मंत्रालय इस अभियान के लिए ‘इन्क्रेडिबल इंडिया’ ब्रांड से जुड़ी प्रचार सामग्री उपलब्ध कराएगा और आवश्यकता के अनुसार संबंधित हितधारकों के साथ समन्वय भी करेगा.
बयान में आगे कहा गया है, “इंडिगो विभिन्न पर्यटन स्थलों पर केंद्रित कंटेंट तैयार करेगा और अपने ग्राहक संपर्क प्लेटफॉर्म के माध्यम से India के पर्यटन संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित करेगा. दोनों पक्ष पर्यटन प्रचार अभियानों, विशेष डेस्टिनेशन कैंपेन और आपसी सहमति से तय अन्य गतिविधियों में भी संयुक्त रूप से भाग लेंगे, ताकि देश और विदेश के प्रमुख बाजारों में India के पर्यटन आकर्षण को और अधिक बढ़ावा दिया जा सके.”
Government के अनुसार, यह समझौता शुरुआती तौर पर दो वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा. मंत्रालय का कहना है कि यह साझेदारी India की पर्यटन क्षमता को दुनिया के सामने बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने, विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने और India को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी.
–
डीबीपी
Skip to content