उलुबेरिया दक्षिण सीट से टीएमसी के पुलक रॉय की चौथी बार जीत, 17 हजार मतों से भाजपा के स्वामी मंगलानन्द पुरी की हार

New Delhi, 4 मई . पश्चिम बंगाल की उलुबेरिया दक्षिण विधानसभा सीट पर हुए दिलचस्प चुनावी मुकाबले में टीएमसी को जीत मिली है. टीएमसी के पुलक रॉय ने भाजपा के स्वामी मंगलानन्द पुरी को मात दी है.

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पुलक रॉय को 1,09,649 वोट मिले, जबकि भाजपा के स्वामी मंगलानन्द पुरी को 92,462 वोट मिले. दोनों के बीच 17,187 वोटों का अंतर रहा. तीसरे स्थान पर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के अमीरुल इस्लाम खान रहे. इस सीट पर कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा.

उलुबेरिया दक्षिण विधानसभा सीट पर मतदान 29 अप्रैल को दूसरे चरण में हुआ था. तृणमूल कांग्रेस ने एक बार फिर मौजूदा विधायक पुलक रॉय को उम्मीदवार बनाया था. भारतीय जनता पार्टी ने स्वामी मंगलानन्द पुरी को मैदान में उतारा. वाम मोर्चे की ओर से ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने अमीरुल इस्लाम खान को, जबकि कांग्रेस ने इंताज अली शाह को उम्मीदवार बनाया था.

पश्चिम बंगाल की उलुबेरिया दक्षिण विधानसभा सीट हावड़ा जिले की अहम ग्रामीण-Political सीटों में गिनी जाती है. यह सीट ग्रामीण सामाजिक समीकरण, अल्पसंख्यक मतदाताओं और दक्षिण हावड़ा के स्थानीय मुद्दों की वजह से Political रूप से काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है.

उलुबेरिया दक्षिण विधानसभा सीट उलुबेरिया Lok Sabha क्षेत्र के अंतर्गत आती है. इस संसदीय क्षेत्र से फिलहाल तृणमूल कांग्रेस की सजदा अहमद सांसद हैं, जबकि विधानसभा स्तर पर यह सीट तृणमूल कांग्रेस का मजबूत गढ़ मानी जाती है.

उलुबेरिया दक्षिण विधानसभा सीट का गठन 1951 में हुआ था. शुरुआती दौर में यह संयुक्त उलुबेरिया क्षेत्र का हिस्सा थी, बाद में पुनर्गठन और परिसीमन के बाद इसका वर्तमान स्वरूप ‘उलुबेरिया दक्षिण’ के रूप में सामने आया. 2006 की परिसीमन प्रक्रिया के बाद इसकी मौजूदा सीमाएं तय हुईं.

उलुबेरिया दक्षिण सीट पर सबसे लंबे समय तक वाम दलों, खासकर फॉरवर्ड ब्लॉक, का प्रभाव रहा है. 1977 से 2006 तक इस सीट (तत्कालीन उलुबेरिया साउथ) पर फॉरवर्ड ब्लॉक का मजबूत दबदबा रहा. हालांकि, 2011 के बाद से तृणमूल कांग्रेस ने यहां अपनी मजबूत पकड़ बना ली. पुलक रॉय 2011, 2016 और 2021 में लगातार तीन बार विधायक चुने गए.

उलुबेरिया दक्षिण सीट पर मतदान का प्रतिशत हमेशा अच्छा रहा है. 2026 में यहां 95 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज हुआ. 2021 के विधानसभा चुनाव में यहां तृणमूल कांग्रेस के पुलक रॉय ने 1,01,880 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी. भाजपा की पापिया डे (अधिकारी) को 73,442 वोट मिले थे. 2021 में यहां तृणमूल कांग्रेस का वोट शेयर 50.37 प्रतिशत रहा था.

एएमटी/डीकेपी