टीएमसी सांसद काकोली घोष ने कल्याण बनर्जी पर लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप, लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र

New Delhi, 28 मई . तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कई पदों से इस्तीफा देने वालीं सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर पार्टी के चीफ व्हिप कल्याण बनर्जी के खिलाफ शिकायत की है. उन्होंने कल्याण बनर्जी पर Lok Sabha के भीतर दुर्व्यवहार और महिला सांसदों के खिलाफ अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया है.

दरअसल काकोली घोष ने 27 मई को टीएमसी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था, हालांकि उन्होंने पार्टी की सदस्यता नहीं छोड़ी है.

Thursday को लिखे गए पत्र में काकोली घोष ने Lok Sabha अध्यक्ष से औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की अनुमति मांगी. उन्होंने आरोप लगाया कि कल्याण बनर्जी ने कई बार Lok Sabha के अंदर उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. यह व्यवहार केवल उनके साथ ही नहीं, बल्कि अन्य महिला सांसदों के साथ भी किया जाता है. उन्होंने इसे ‘महिला विरोधी मानसिकता’ बताते हुए मामले में कार्रवाई करने की मांग की है.

पत्र में उन्होंने लिखा, “मैं आपके समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की अनुमति चाहती हूं. एआईटीसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कई बार Lok Sabha के भीतर मेरे साथ मौखिक दुर्व्यवहार किया है. यह महिला सांसदों के खिलाफ अपमानजनक रवैया है और इसके लिए उन्हें दंडित किया जाना चाहिए.”

Political हलकों में इस घटनाक्रम को तृणमूल कांग्रेस के भीतर बढ़ते अंदरूनी मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है. दरअसल, विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने काकोली घोष को टीएमसी के चीफ व्हिप पद से हटाकर कल्याण बनर्जी को यह जिम्मेदारी सौंपी थी. इसके बाद से पार्टी के संसदीय दल के भीतर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. 27 मई को उन्होंने टीएमसी से इस्तीफा दे दिया.

फिलहाल इस मामले में कल्याण बनर्जी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

काकोली घोष ने पहले टीएमसी के बारासात जिलाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया और फिर उन्होंने पार्टी संगठन में अन्य सभी पदों से भी इस्तीफा दे दिया. अब उन्होंने टीएमसी के कद्दावर नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

एएमटी/