
Lucknow, 29 मई . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद बृजलाल ने कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर निशाना साधा.
कर्नाटक के Chief Minister पद से सिद्दारमैया के इस्तीफे देने को लेकर से बातचीत करते हुए बृजलाल ने कहा कि कांग्रेस में वही हाल है, जो टीएमसी में है, क्योंकि उनकी लीडरशिप से कोई खुश नहीं है और ज्वालामुखी फटने वाला है. सिद्दारमैया को हटाकर डीके शिवकुमार को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. सिद्दारमैया ने राज्यसभा का पद ठुकरा दिया है. अब कांग्रेस में भी वही विस्फोट होने वाला है, जो टीएमसी में हुआ है.
उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भी खुद को स्वयंभू समझती थीं, आज क्या हालत है? वैसा ही हाल कांग्रेस का होने वाला है. उन्होंने कहा कि मुझे पश्चिम बंगाल की बहुत जानकारी है. ममता बनर्जी का Government में अत्याचार के दौरान मैं पांच बार बंगाल जांच कमेटी में गया. मैं तीन बार सांसदों की टीम का खुद अध्यक्ष था. उस वक्त बंगाल में जंगलराज था. घुसपैठियों ने बंगाल का डेमोग्राफी बदल दिया था, हिंदुओं पर अत्याचार कर रहे थे.
उन्होंने आगे कहा कि India Government की ओर से सीमा पर बाड़ के लिए जमीन मांगी जाती थी. ममता Government ने जमीन नहीं दी. Government बदलते ही फेंसिंग के लिए जमीन दी गई. चिकन नेक के नीचे टनल बनाया जा रहा है. इसको India Government को दे दिया गया है, बीएसएफ को अधिकार दिया गया है. इस देश में घुसपैठियों को रहने का अधिकार नहीं है. घुसपैठियों को हर हालत में सिर्फ बंगाल ही नहीं, पूरे देश से जाना होगा.
BJP MP बृजलाल ने कहा कि आतंकवाद को लेकर India ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है. जब कई देशों में हमले हो गए, तब लोगों ने आतंकवाद की बात समझी. कुछ देश आतंकवादियों का बचाव करते हैं. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हमने साफ संदेश दे दिया है कि अगर कोई आतंकवाद को बढ़ावा देगा तो हम घर में घुसकर मारेंगे.
–
एसडी/एबीएम
Skip to content