
कोलकाता, 26 जून . तृणमूल कांग्रेस के नेता मदन मित्रा ने पश्चिम बंगाल Government की तरफ से लाए जा रहे एंटी सोशल बिल की आलोचना की.
उन्होंने Friday को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि पश्चिम बंगाल की मौजूदा Government इंदिरा गांधी से प्रेरित होकर काम कर रही है. ऐसे लोगों को अपना आदर्श मानकर यह बिल लाया गया है. कांग्रेस के शासनकाल में एक अधिनियम के लागू होने के बाद अब इस बिल को लाया गया है. जब इस देश में आपातकाल लागू किया गया था. भाजपा अभी मौजूदा समय में कांग्रेस को पूरी तरह से फॉलो कर रही है.
मदन मित्रा ने कहा कि आपातकाल के दौरान इसी बिल के तहत लोगों को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे डाला गया था. चाहे वो ज्योति बासू हो या सीपीएम के नेता हो. सभी को इसी बिल के तहत गिरफ्तार किया गया था. इस बिल के तहत किसी भी व्यक्ति को एक साल के लिए गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसके बाद किसी भी प्रकार की सुनवाई नहीं होगी. यही इन लोगों का मुख्य मकसद है. स्थिति ऐसी हो चुकी है कि जो लोग गुंडे थे, वही लोग अब गुंडे होने की परिभाषा निर्धारित कर रहे हैं तो ऐसी स्थिति में काम कैसे चलेगा.
इसके अलावा, टीएमसी नेता मदन मित्रा ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर भी अपनी बात रखी. उनके मुताबिक, यूसीसी बिल अभी तक नहीं आया है. ऐसी स्थिति में मैं इस पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं कर सकता हूं. इस पर मैं तभी कुछ टिप्पणी करूंगा, जब इसे पेश किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि अभी तक मैंने व्यक्तिगत रूप से यूसीसी के बिल को नहीं देखा है. इस बिल को पूरी तरह से Political प्रतिशोध की भावना से प्रेरित होकर लाया गया है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. यह बिल Political फायदा अर्जित करने की कोशिश की जाएगी. इस बिल के तहत जो लोग भी उनके खिलाफ बोलेंगे, तो उन्हें दबा दिया जाएगा.
–
एसएचके/
Skip to content