
कोलकाता, 6 मई . पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की बंपर जीत जैसी राजनीति में हालिया घटनाक्रमों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने टीएमसी द्वारा चुनाव के बाद हिंसा और तोड़फोड़ के आरोप भाजपा पर लगाए जाने के मुद्दे पर पलटवार करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस के भीतर ही आपसी संघर्ष की स्थिति है. उन्होंने दावा किया कि कई घटनाओं में टीएमसी के लोग ही एक-दूसरे के खिलाफ हिंसा कर रहे हैं.
उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि बारासात के एक उम्मीदवार ने उनसे संपर्क किया और यहां तक कि पूर्व सांसद दिलीप घोष को भी टीएमसी के एक उम्मीदवार ने फोन कर अपने कार्यालय पर हो रहे हमले की जानकारी दी.
भट्टाचार्य के अनुसार, जब पूछा गया कि हमला कौन कर रहा है, तो जवाब मिला कि हमलावर भी टीएमसी से ही जुड़ा है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाजपा किसी भी स्थिति में हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेगी और इसे रोकने के लिए प्रतिबद्ध है.
राज्य में हिंदू समुदाय के बीच बढ़ते उत्साह और मंदिरों के कपाट खुलने के मुद्दे पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. भट्टाचार्य ने कहा कि मुर्शिदाबाद और आसनसोल सहित कई स्थानों पर मंदिर फिर से खोले गए हैं, जिससे लोगों में खुशी का माहौल है. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले ऐसी स्थिति बनाई गई थी, जिसमें धार्मिक गतिविधियों पर अप्रत्यक्ष पाबंदियां थीं, जैसे दीया जलाने की अनुमति लेकिन शंख बजाने पर रोक या अंतिम संस्कार के दौरान धार्मिक नारों पर प्रतिबंध.
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या एक स्वतंत्र देश के एक राज्य में इस प्रकार की पाबंदियां उचित हैं और क्या दुर्गा पूजा जैसे पर्वों के आयोजन का समय भी Government तय करेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति विभाजनकारी नहीं है बल्कि सभी को समान अधिकार देने की पक्षधर है.
Chief Minister ममता बनर्जी के उस बयान पर जिसमें उन्होंने अपनी Political लड़ाई जारी रखने और Chief Minister पद पर बने रहने की बात कही थी, भट्टाचार्य ने संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसके लिए देश का संविधान है और सभी निर्णय उसी के दायरे में होने चाहिए.
उन्होंने अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप द्वारा Prime Minister Narendra Modi को भाजपा की निर्णायक चुनावी जीत पर बधाई देने के सवाल पर कहा कि इससे राज्य की लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता.
भट्टाचार्य ने कहा कि चाहे ट्रंप ने बधाई दी हो या नहीं, यह पश्चिम बंगाल के जनादेश को नहीं बदलता लेकिन यह भी सच है कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों कैलिफोर्निया, लॉस एंजिल्स, सिलिकॉन वैली और डलास से बड़ी संख्या में लोग मतदान के लिए बंगाल आए. उन्होंने इसे इस बात का संकेत बताया कि पूरे देश और दुनिया की नजर इस चुनाव पर थी.
उनके अनुसार राज्य की डेमोग्राफी में बड़ा बदलाव हुआ है जिसके चलते सुरक्षा से समझौता रहा है और भाजपा की जीत को उन्होंने इसी संदर्भ में महत्वपूर्ण बताया.
–
एएसएच/पीएम
Skip to content