
बीजिंग, 26 जून . नौवां चीन-यूरेशिया एक्सपो 25 जून को चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश के उरुमुछी में उद्घाटित हुआ. चीनी उप Prime Minister तिंग शुएश्यांग ने इसमें भाषण दिया.
इस मौके पर तिंग शुएश्यांग ने कहा कि यूरेशिया महाद्वीप पुराने समय से ही सभ्यताओं का चौराहा और व्यापार का केंद्र रहा है. अब यह ‘बेल्ट एंड रोड’ के समान निर्माण के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का अहम क्षेत्र बन गया है. चीनी President शी चिनफिंग ने जोर दिया था कि रेशम मार्ग की भावना बढ़ाने से एशिया-यूरोप सहयोग का विस्तार करने के साथ एशिया-यूरोप सहयोग का स्तर उन्नत करना चाहिए. हाल के वर्षों में चीन ने यूरेशिया के विभिन्न पक्षों के साथ व्यवहारिक सहयोग किया. इससे प्राचीन रेशम मार्ग फिर से जीवित हो गया.
तिंग शुएश्यांग ने कहा कि अब अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में जटिल परिवर्तन हो रहा है. शांति और समृद्धि में यूरेशिया के करोड़ों लोगों की चाहत पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है. हमें रेशम मार्ग की भावना के अनुसार आपसी लाभ वाला सहयोग बढ़ाना चाहिए, ताकि क्षेत्रीय और विश्व विकास में ज्यादा निश्चितता और सक्रिय ऊर्जा डाली जा सके.
बताया जाता है कि चीन-यूरेशिया एक्सपो के उद्घाटन से पहले तिंग शुएश्यांग ने अलग अलग तौर पर कजाखस्तान के उप Prime Minister, किर्गिजस्तान के उप Prime Minister और Pakistan की राष्ट्रीय असेंबली के उपाध्यक्ष के साथ मुलाकात की.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–
एबीएम/
Skip to content